फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Take the achievements of the government among the public

जनता के बीच ले जाए सरकार की उपलब्धियां

Fri, 30 Jul 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Take the achievements of the government among the public
लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग स्थित रत्तापानी में आयोजित भाजपाई की बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओ - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। मुख्या वक्ता संतोष रावत ने कहा की भाजपा की नीतियों से जनता संतुष्ट हैं। कार्यकर्त्ता जनता के मध्य जाकर उपलब्धियां बताएं। जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं से सेवा व समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी वीर सिंह चौहान ने संगठन से जुड़ी जानकारियां दी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामेश्वर लोधी, सरिता जोशी, युवा मोर्चा प्रदेश संयोजक संजय चमोली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोनू गोयल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुषमा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, आशा सेमवाल, वेद प्रकाश कंडवाल, संदीप नेगी, मनमोहन नौटियाल, ईश्वर रौथाण, गीता सावन, अनीता अग्रवाल लच्छीराम लोधी आदि थे।
विज्ञापन

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग स्थित रत्तापानी के एक कैंप में भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल की एक दिवसीय कार्यसमिति का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री और पौड़ी जिला प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने मोदी सरकार की ओर से जनता को समर्पित जन-धन, उज्ज्वला, हर घर जल, हर घर नल, आयुष्मान, प्रदेश सरकार की घस्यारी योजना, राज्य के बेरोजगारों के लिए होमस्टे के तहत रोजगार की योजना, अटल आयुष्मान योजना आदि योजनाओं पर चर्चा की। कहा इन योजना का लाभ भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में मिलेगा।
विज्ञापन

पौड़ी जिला महामंत्री व मंडल के प्रभारी मंत्री जगत किशोर बर्थवाल ने आगामी 2022 के चुनाव के मद्देनजर सभी को संग्रहित होकर बूथों से और नीचे के पायदान शक्ति केंद्रों के संयोजकों को पन्ना प्रमुखों के सहयोग से अपने बूथों के वोटरों की चिंता कर उनकी भूमिका आगामी चुनावों में निभाने में चर्चा की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा, विक्रम रौथाण, विनीता नौटियाल, सुरजीत राणा, कोमल कुमार, राजू प्रजापति, प्रीतम राणा, देवेंद्र पयाल, अशोक भंडारी, शशि पयाल, विक्रम सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed