फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Swargashram transformed into an impenetrable fortress

Rishikesh News: अभेद्य किले में तब्दील हुआ स्वर्गाश्रम

Wed, 21 Jan 2026 01:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Swargashram transformed into an impenetrable fortress
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को देखते हुए नगर पंचायत तपोवन ने मुख्य मार्ग से हटाया अतिक्रमण। स्रो - फोटो : 23 को नि23 को निकलेगा नगर कीर्तन, तैयारियां शुरुकलेगा नगर कीर्तन, तैयारियां शुरु
स्वर्गाश्रम जौंक स्थित गीताभवन (नंबर सात) में गीताप्रेस गोरखपुर की सुप्रसिद्ध कल्याण पत्रिका के शताब्दी महोत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और पूरे क्षेत्र को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन




मंगलवार को पुलिस प्रशासन की ओर से गीताभवन नंबर सात में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की एक ब्रीफिंग भी आयोजित हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने अपने ड्यूटी प्वांइटों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए। गृहमंत्री के आगमन को लेकर स्वर्गाश्रम क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक की ओर से स्वर्गाश्रम गंगा चौक से लक्ष्मीनारायण घाट, भारत साधु समाज, परमार्थ निकेतन, वानप्रस्थ और वेद निकेतन के समीप आंतरिक मार्ग किनारे पसरे अतिक्रमण को साफ किया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व की सीमा अंतर्गत महर्षि महेश योगी की भावातीत चौरासी कुटिया से सटे गीताभवन नंबर सात के कारण मंगलवार को चौरासी कुटिया के द्वार भी पर्यटकों के लिए बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार को भी कुटिया के द्वार बंद रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से वेद निकेतन हेलिपैड के आसपास गंगा तट पर लोहे के एंगल और गेट लगाए गए। अपराह्न करीब 2 बजे तक वेद निकेतन हेलिपैड पर हवाई ट्रायल चलते रहे। गृहमंत्री बुधवार 21 जनवरी को शाम करीब 3 बजे वेद निकेतन हेलिपैड पर उतरेंगे। उसके बाद वह गीताभवन नंबर सात में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यहां करीब दो घंटे का समय व्यतीत करने के बाद वह बैराज रोड होते हुए हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

---



ये रहेंगे सुरक्षा में तैनात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में 03 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 05 पुलिस अधीक्षक, 05 अपर पुलिस अधीक्षक, 07 पुलिस उपाधीक्षक के अलावा 21 निरीक्षक व थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारी, 04 टीआई व टीएसआई, 60 उपनिरीक्षक/अपर, 06 महिला उपनिरीक्षक, 170 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 02 प्लाटून पीएसी, 01 टीम एसडीआरएफ, 01 एटीएस टीम व एक बम निरोधक दस्ता तैनात रहेंगे।




---



- केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए स्वर्गाश्रम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की नजर रहेगी। - राजीव स्वरूप, आईजी गढ़वाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed