फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Swami Vijayanand Puri became the Peethadheeshwar of Kailash Ashram

स्वामी विजयानंद पुरी बने कैलाश आश्रम के पीठाधीश्वर

Tue, 25 Jan 2022 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Swami Vijayanand Puri became the Peethadheeshwar of Kailash Ashram
ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित कैलाश आश्रम में पट्टाभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आश्रम के द्वादश महामंडलेश्वर स्वामी विजयानंद पुरी को कैलाश आश्रम का पीठाधीश्वर बनाया गया। संतों ने पारंपरिक रूप के साथ उन्हें चादर ओढ़ाकर आश्रम का पीठाधीश्वर नियुक्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को स्वामी विजयानंद पुरी को कैलाश आश्रम के द्वादश महामंडलेश्वर के रूप में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने अभिषेक कर कैलाश पीठ की गद्दी सौंपी। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद सरस्वती ने स्वामी विजयानंद पुरी को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हुए कहा कि उनकी अपेक्षा है कि वह कैलाश आश्रम की सभी गतिविधियों को संत परंपरागत तरीके से निर्वहन करते हुए आगे बढ़ाएंगे। साथ ही कैलाश आश्रम विद्यापीठ में चल रहे वेद, वेदांत और धर्म प्रचार के कार्यों को गति देंगे ताकि यहां अध्ययन करने वाले सभी लाभार्थी देश, दुनिया में सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार कर सकें। इस मौके पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव स्वामी रविंद्रपुरी, श्री महंत रामरतन गिरि, महंत केशवपुरी और स्वामी भूमानंद सरस्वती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed