फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Survey begins for lake construction on the Ravasan River.

Rishikesh News: रवासन नदी पर झील निर्माण के लिए सर्वे शुरू

Sat, 13 Jun 2026 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Survey begins for lake construction on the Ravasan River.
यमकेश्वर। विकासखंड यमकेश्वर के दयाकाटल गांव के समीप रवासन (सतेड़ी) नदी पर प्रस्तावित झील एवं बैराज निर्माण परियोजना जल्द धरातल पर आकार लेती नजर आएगी। इसके लिए प्रशासन ने संयुक्त सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम यमकेश्वर चतर सिंह चौहान के निर्देश पर वन विभाग, सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को दयाकाटल स्थित पीपलडांगा पुल से लगभग 500 मीटर ऊपर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। सर्वे के दौरान यह चिह्नित किया जा रहा है कि झील निर्माण से प्रभावित क्षेत्र में कितनी निजी, वन एवं सरकारी भूमि आएगी। इसी आधार पर आगे भूमि अधिग्रहण और परियोजना की अन्य प्रक्रियाएं तय की जाएंगी। यह परियोजना क्षेत्र के लिए कई मायनों में परिवर्तनकारी साबित हो सकती है।
विज्ञापन

झील बनने से वर्षा जल का बेहतर संरक्षण होगा जिससे आसपास के गांवों को सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता में मदद मिलेगी। साथ ही जल स्रोतों के संरक्षण और भूजल स्तर में सुधार की भी उम्मीद है। ग्रामीण प्रदीप बडोला, विजयपाल सिंह नेगी, राकेश नेगी, राजदीप सिंह का कहना है कि झील बनने के बाद यमकेश्वर क्षेत्र पर्यटकों को आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोटिंग, पिकनिक और प्रकृति दर्शन जैसी गतिविधियों से होमस्टे, गाइड, दुकानदारी और अन्य रोजगार के अवसर पैदा होंगे। झील निर्माण के दौरान और बाद में भी स्थानीय लोगों को काम मिलेगा। झील बनने से रवासन नदी के जल प्रवाह को नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे गर्मियों में भी क्षेत्र में जल स्रोत रिचार्ज रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed