फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Supporting wire of Laxmanjhula bridge broken, movement stopped

विश्वप्रसिद्ध लक्ष्मणझूला पुल की स्पोर्टिंग तार टूटी, आवाजाही बंद

Mon, 04 Apr 2022 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Supporting wire of Laxmanjhula bridge broken, movement stopped
योगगनरी ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मणझूला पुल की अचानक सपोर्टिंग तार टूटने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर लोनिवि की टीम आनन फानन में मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पुलिस की मदद से दोनों ओर से लोगों की आवाजाही बंद कर दी। वहीं विभागीय टीम पुल की सपोर्टिंग तार की मरम्मत में जुट गई। हालांकि लोनिवि के अधिकारियों का दावा है कि तार टूटी नहीं, बल्कि उसे बदला जा रहा है।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला पुल के तपोवन की साइड बजरंग सेतु का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पर पुल निर्माण के लिए पिलर बनाए जा रहे हैं। रविवार सुबह छह बजे नए पुल की निर्माण साइट के पास अचानक लक्ष्मणझूला पुल की सपोर्टिंग तार (विंड केबल) टूट गई। तार टूटते ही पुल से आवागमन कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने लोनिवि नरेंद्रनगर के अधिकारियों को पुल की सपोर्टिंग तार टूटने की सूचना दी। सूचना के बाद दोपहर एक बजे लोनिवि के अधिकारी श्रमिकों के साथ मौके पर पहुंचे। पुल पर पर्यटकों की आवाजाही रोकने के लिए थाना मुनिकीरेती और थाना लक्ष्मणझूला को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही रोक दी। लोनिवि नरेंद्रनगर की ओर से दोपहर डेढ़ बजे से इसकी मरम्मत का काम शुरू किया गया। तार बदलने के बाद करीब करीब पांच घंटे बाद शाम साढ़े छह बजे के बाद पुल पर पर्यटकों और यात्रियों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला पुल के तपोवन की साइट बजरंग सेतु का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर झूला पुल की सपोर्टिंग तार है, वहां पर बजरंग सेतु के पिलर बनाए जाने हैं, इसलिए तार को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। सपोर्टिंग तार टूटी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रत्नेश सक्सेना, सहायक अभियंता, लोनिवि, नरेंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed