फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sunil Payal awakening the spirit of self-employment

स्वरोजगार की अलख जगा रहे सुनील पयाल

Wed, 09 Feb 2022 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sunil Payal awakening the spirit of self-employment
08 फ्रिज में रखे तैयार केक को दिखाते सुनील सिंह पयाल। - फोटो : RISHIKESH
कोरोना काल में बेरोजगारी की मार सबसे ज्यादा होटल कर्मचारियों पर पड़ी है। बीते डेढ़ वर्ष से हजारों युवा बेरोजगार बैठे हैं, लेकिन परिवार की आजीविका को चलाने के लिए कई युवाओं ने स्वरोजगार को अपनाया है। उन्हीं में से एक यमकेश्वर ब्लॉक के सुनील सिंह पयाल भी हैं। वह स्वयं की बेकरी संचालित कर विभिन्न प्रकार के केक, बिस्कुट और पेस्ट्री आदि तैयार कर लोगों के मुंह में मिठास घोल रहे हैं।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक के आमणी तल्ली गांव निवासी सुनील पयाल ने बताया कि बीते दो दशक से वह पंजाब के जालंधर में एक बेकरी में काम करते थे। वहां वह बेकरी से संबंधित बिस्कुट, केक और पेस्ट्री आदि तैयार करते थे। सब ठीक चल रहा था, लेकिन कोरोना काल में उनका व्यवसाय चौपट हो गया। बेकरी स्वामी की ओर से मानदेय मिलना बंद हो गया। आजीविका और भरण पोषण नहीं होने के कारण नवंबर 2021 में वह अपने घर लौट आए। करीब दो महीने तक खाली रहने के बाद उन्होंने स्वरोजगार अपनाने की सोची। फिर उन्होंने गांव के समीप ही खैरखाल में एक दुकान किराये पर ले ली। तब से लेकर अब तक वह इस दुकान में बेकरी का काम कर रहे हैं। इसमें वह अलग-अलग स्वाद के केक लोगों को परोस रहे हैं। आसपास गांव के लोग शादी और जन्मदिन आदि समारोह के लिए उन्हीं की दुुकान से केक खरीद रहे हैं। सुनील ने बताया कि इससे उनके परिवार का भरण पोषण चल रहा है। उनके छोटे भाई ने बेकरी खोलने में उनकी आर्थिक रूप से मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed