फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sun God remained hidden behind the clouds, cold and chill

Rishikesh News: बादलों की ओट में छिपे रहे सूर्यदेव, बढ़ी ठंड व ठिठुरन

Sat, 11 Jan 2025 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:47 PM IST
विज्ञापन
Sun God remained hidden behind the clouds, cold and chill

विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी भागों में ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और शाम तीर्थनगरी कोहरे के आगोश में समा रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

बीते दो दिनों से आसमान में छाए बादलों के कारण मौसम में परिर्वतन आ गया है। सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। ठंड को दूर भगाने के लिए लोग घरों में हीटर और अलाव का सहारा लेते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन




पर्यटक स्थल लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, तपोवन, मुनि की रेती, त्रिवेणी घाट, आस्था पथ आदि जगहों पर देशी, विदेशी पर्यटक दिनभर गरम कपड़ों में पैक नजर आए। ठंड और ठिठुरन होने से गंगा में राफ्टिंग के शौकीनों की भी भीड़ कम रही। सुबह से शाम तक गंगा में गिनी चुनी राफ्टें ही तैरती हुई दिखाई दिए। चौराहाें आदि जगहों पर लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को दिनभर मौसम में ठंडक होने के कारण पर्यटक और स्थानीय लोगों की चहलकदमी भी कम रही। ऋषिकेश मुख्य बाजार मुखर्जी मार्ग, तिलक रोड, क्षेत्र रोड, लाजपतराय मार्ग, रेलवे रोड, हीरालाल मार्ग, तिलक रोड, देहरादून रोड आदि जगहों पर सीमित संख्या में लोग जरूरी सामानों की खरीदारी करते हुए नजर आए।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed