फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Suman Sridev forget the martyrdom of representatives

श्रीदेव सुमन की शहादत भूले जनप्रतिनिधि

Mon, 25 Jul 2016 02:19 AM IST
मनोज सिंह राणा /अमर उजाला, ऋषिकेश
मनोज सिंह राणा /अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Mon, 25 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
Suman Sridev forget the martyrdom of representatives
श्री देव सुमन - फोटो : अमर उजाला

टिहरी को राजशाही से मुक्ति दिलाने वाले अमर शहीद श्रीदेव सुमन की आज दसवीं पुण्यतिथि है। पर अब तक राजीव ग्राम में श्रीदेव सुमन की मूर्ति स्थापित नहीं हो पाई है। साल 2005-06 में राजनैतिक लाभ पाने को शहीद की प्रतिमा स्थापित करने के लिए यहां पर शिलापट्ट का अनावरण किया गया था। वहीं देखरेख के अभाव में वीर शहीद का स्मारक स्थल वीरान पड़ा हुआ है। पशु-पक्षियों के अलावा यहां कोई झांकने तक नहीं जाता है। स्मारक स्थल के चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है।

विज्ञापन


 नगरपालिका मुनिकीरेती के अंतर्गत  नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुस्तकालय भवन राजीव ग्राम के प्रांगण में 2005-06 में श्रीदेव सुमन मूर्ति की स्थापना के लिए तत्कालीन विधायक सुबोध उनियाल ने स्मारक स्थल पर शिलापट लगाकर अनावरण किया था। यह स्थान पर शहीद श्रीदेव सुमन की मूर्ति स्थापित की जानी थी। लेकिन शिलापट अनावरण के बाद जन प्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारी स्मारक स्थल पर शहीद की मूर्ति स्थापित करना भूल गए। तब राजीव ग्राम का यह क्षेत्र ढालवाला ग्राम पंचायत के अंतर्गत था। मई 2014 ग्राम पंचायत ढालवाला नगर पालिका मुनिकीेरेती में विलय हो गई। उसके बाद भी पालिका अधिकारियों ने मूर्ति स्थापना करने की कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन


कौन थे श्रीदेव सुमन
श्रीदेव सुमन का जन्म 25 मई 1916 को टिहरी जिले के चंबा विकास खंड के जौल गांव में हुआ था। बचपन से ही क्रांतिकारी विचारों के सुमन 19 वर्ष की उम्र में ही गांधी जी के नमक सत्याग्रह आंदोलन में कूद गए थे। टिहरी को राजशाही से मुक्त कराने के लिए 84 दिनों तक अनशन करते हुए 25 जुलाई 1944 को उनकी मृृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के पास इतना बजट नहीं आता है कि शहीद की प्रतिमा लगाई जा सके। श्रीदेव सुमन की मूर्ति विधायक निधि से बनाई जानी थी। लेकिन 2007 में नरेंद्रनगर विधानसभा में राजनितिक फेरबदल हो गया था। इसलिए श्रीदेव सुमन की मूर्ति स्थापित नहीं हो पाई।

रोशन रतूड़ी, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत ढालवाला
 
नेताजी सुभाष चंद्र बोस फेडरेशन ने वहां पर श्रीदेव सुमन की प्रतिमा बनाने की बात की थी। लेकिन प्रतिमा नहीं बनी। सुभाष चंद्र बोस फेडरेशन से इस बारे में जानकारी ली जाएगी। यदि उन्होंने मना किया तो पालिका अपने स्तर से श्रीदेव सुमन की मूर्ति स्थापित करेगी।
शिवमूर्ति कंडवाल अध्यक्ष, नगरपालिका मुनिकीरेती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed