{"_id":"674a0fb4f1835438ec056794","slug":"students-demonstrated-in-aiims-demanding-stipend-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-559257-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: एम्स में स्टाइपेंड की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: एम्स में स्टाइपेंड की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
एम्स में इंटर्नशिप कर रहे पैरामेडिकल छात्रों ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए डीन एकेडमिक कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। आरोप है कि एम्स प्रशासन कुछ इंटर्न को स्टाइपेंड दे रहा है जबकि कुछ को नहीं दे रहा है। साथ ही छात्रों को छात्रावास सुविधा भी नहीं दी जा रही है, जबकि छात्रावास शुल्क लिया गया है।
शुक्रवार को डीन एकेडमिक कार्यालय के सामने छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। पैरामेडिकल के विभिन्न विभागों में करीब 56 इंटर्न हैं। जिनमें से आप्थो, रेडियोलॉली व डेंटल के करीब 11 पैरामेडिकल इंटर्न को स्टाइपेंड दिया जा रहा है। अन्य विभागों के पैरामेडिकल इंटर्न को स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा है। जबकि इंटर्न लंबे समय से स्टाइपेंड की मांग कर रहे।
छात्रों से बताया कि एम्स प्रशासन ने प्रवेश के दौरान उनसे छात्रावास शुल्क भी लिया था। लेकिन छात्रावास सुविधा नहीं दी। जब शुल्क लिए जाने पर आपत्ति जताई तो शुल्क का कुछ हिस्सा वापस कर दिया। कहा कि प्रॉस्पेक्टस में एक बजे तक ड्यूटी की बात लिखी गई है। लेकिन उनसे शाम पांच बजे तक ड्यूटी कराई जाती है। नाइट ड्यूटी भी कराई जाती है। इसके बावजूद भी स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा है। जल्द स्टाइपेंड न दिए जाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Iपत्रकारों से सुरक्षा कर्मियों ने की बदसलूकी
I
एम्स में समाचार कवरेज करने गए पत्रकारों से एम्स के सुरक्षा कर्मियों ने बदसलूकी की। पत्रकारों को फोटो व वीडियो डिलीट करने के लिए घेरा बनाकर दबाव डाला गया। पत्रकारों के मना करने पर उन्हें एम्स से बाहर जाने से रोका गया। एम्स के सुरक्षाकर्मियों पर अक्सर मरीजों के तीमारदारों से भी बदसलूकी किए जाने के आरोप लगते रहे हैं।
एम्स ऋषिकेश के प्रॉस्पेक्टस में स्पष्ट लिखा है कि पैरामेडिकल के तीन कोर्स में स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसलिए अन्य कोर्स में तुरंत स्टाइपेंड देने की मांग व्यवहारिक नहीं है। यदि छात्र अन्य कोर्स में भी स्टाइपेंड की व्यवस्था चाहते हैं तो इस पर विचार अवश्य किया जाएगा। संस्थान की कार्यकारी निदेशक के आने पर इस पर चर्चा अवश्य होगी। - संदीप कुमार, पीआरओ एम्स