{"_id":"66e7851a65e322107104a58b","slug":"student-union-mahotsav-abvp-and-nsui-face-to-face-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-502295-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ महोत्सव : एबीवीपी व एनएसयूआई आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ महोत्सव : एबीवीपी व एनएसयूआई आमने-सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ महोत्सव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीसी) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) आमने-सामने है। एबीवीपी की विवि परिसर इकाई ने छात्रसंघ महोत्सव को लेकर संगठन और प्रशासन पर आरोप लगाने के लिए एनएसयूआई की निंदा की। छात्र हित में विवि परिसर में तालाबंदी का विरोध करने का ऐलान किया है।
रविवार को बैठक में परिसर इकाई अध्यक्ष प्रतीक विशु पाल ने बताया कि एबीवीपी ने परिसर निदेशक से मिलकर ज्ञापन सौंपा था। जिसमें अवगत कराया गया था कि काॅलेज में आए दिन झगड़े बढ़ रहे हैं और चुनाव के माहौल को देखते हुए छात्रसंघ महोत्सव नहीं कराया जाए। जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने एनएसयूआई व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव पर आरोप लगाया कि छात्रसंघ कोष से कार्यक्रम आयोजित कर एनएसयूआई राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। पूरे कार्यकाल में एनएसयूआई की ओर से एक भी योजना या विकास कार्य नहीं कराया गया।
आगामी चुनाव में हार के डर से वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष घबराए हुए हैं और छात्रसंघ कोष से राजनीतिक फायदा लेना चाहते हैं। इकाई अध्यक्ष ने कहा कि छात्रसंघ महोत्सव नहीं कराने पर यदि एनएसयूआई परिसर में तालाबंदी करती है तो एबीवीपी खुलकर सामना करेगी और छात्र हितों के लिए इसका विरोध करेगी। बतादें कि छात्रसंघ और एनएसयूआई नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में छात्रसंघ महोत्सव की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया था और परिसर में तालाबंदी की चेतावनी दी थी।