फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Strong winds of 64 km/h devastate farmers' crops

Rishikesh News: 64 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं ने बरबाद की किसानों की फसल

Wed, 07 Oct 2026 07:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 07 Oct 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Strong winds of 64 km/h devastate farmers' crops
जौलीग्रांट। क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन हुई तेज बारिश, ओलावृष्टि और 64.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने धान और गन्ने की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। मंगलवार शाम हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद बुधवार शाम करीब चार बजे फिर मौसम बिगड़ गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसल गिर गई। किसानों ने प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


लगातार बारिश से खेतों की मिट्टी में नमी बढ़ने के कारण धान और गन्ने की फसलों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में तेज हवाएं चलने पर पौधे खेतों में गिर जाते हैं। गन्ने की फसल गिरने के बाद उसके टेढ़े-मेढ़े होने से चूहों और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, धान की फसल खेत में गिरने से पौधों के सड़ने और बालियों से दाने खेत में गिरने की आशंका रहती है।
विज्ञापन


किसान एवं सभासद अरुण सोलंकी ने कहा कि बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि और तेज हवाओं से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आए एक मौसमीय सिस्टम और पश्चिमी विक्षोभ के आपस में मिलने से क्षेत्र में मौसम में बदलाव आया है। एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को हवाओं की अधिकतम रफ्तार 64.8 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।


बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 36 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे तक 10.4 मिलीमीटर अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गई। लगातार दूसरे दिन हुई बारिश और तेज हवाओं से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed