फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   State products will be available at one center

राज्य के उत्पाद एक स्थान पर मिल सकेगे: धामी

Thu, 18 Nov 2021 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
State products will be available at one center
01 रानीपोखरी में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरा स्टेट एंपोरियम का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्क? - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन और मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत रानीपोखरी कलस्टर में सम्मिलित ग्राम पंचायत रानीपोखरी में बनाए गए उत्तरा स्टेट एम्पोरियम का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दूरस्थ प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों को राज्य के उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 161.47 करोड़ की लागत से निर्मित उत्तरा स्टेट एम्पोरियम का लोकार्पण किया। उन्होंने एम्पोरियम का भ्रमण करते हुए स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश, हरिद्वार और एयरपोर्ट समीप होने से पर्यटकों को अब उत्तराखंड राज्य के उत्पाद एक केंद्र पर मिल सकेेंगे। उत्तराखंड की पहचान और स्मृति को अपने साथ रखने के लिए इस स्टोर से मदद मिल सकेगी। ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कलस्टरों द्वारा उत्पादित प्रोडक्ट को स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद चुनौती देंगे। कहा कि समूहों के उत्पादों को बाजार मिलने से महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होगी। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अच्छी सोच के साथ इसकी शुरुआत हुई है। उत्तरा शब्द नारीत्व लिए हुए है। मुख्य विकास अधिकारी निकिता खंडेलवाल ने बताया कि राज्य का यह पहला स्टेट एम्पोरियम है। इसका क्षेत्रफल 2950 वर्ग फीट है। भवन में छह विभागों में ट्राइफेड उद्योग, यूजीवीएस, जायका एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूहों, उत्पादक समूहों, द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन और विपणन होगा।
विज्ञापन

-----
60 साल पर भारी पड़े हैं भाजपा शासन के सात साल : धामी
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 60 साल पर वर्तमान भाजपा सरकार के सात साल भारी पड़ रहे हैं। कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य विकास के नए आयाम तय कर रहा है। पहाड़ पर ट्रेन पहुंचाने से लेकर राज्य के सभी लोगों को सुरक्षा कवच दिया गया है। कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। एक अच्छा उत्तराखंड बनाने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपोखरी स्थित एक वेडिंग प्वाइंट पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण योजना के तहत 17 कलस्टर और कई स्वयं सहायता समूहों को धनराशि के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को बताया। कहा कि पहाड़ में ट्रेन पहुंच रही है। ऋषिकेश तक ऐलिवेटेड रोड बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। सीएम ने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट की क्षमता 250 से बढ़कर 1600 पहुंच गई। कहा कि टिहरी के लिए आठ हजार करोड़ की टनल योजना प्रस्तावित है। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष सहयोग से राज्य का समुचित विकास हो रहा है। कहा कि साठ साल के शासन में एक परिवार ने आम जन का विकास नहीं किया। ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामानों को बाजार मिले, इसके लिए प्रयास जारी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत बनाने के लिए सरकार का प्रयास सराहनीय है। उत्तराखंड के उत्पादों को लेकर एक पुस्तिका तैयार करनी होगी, जिससे इसे दूसरे राज्य के पर्यटक समझ सकें। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed