{"_id":"65e37d0869a9fe30330cb244","slug":"state-president-rakesh-giri-said-that-it-is-due-to-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-362733-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में मिला पिछड़े समाज को सम्मान : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में मिला पिछड़े समाज को सम्मान : राकेश
विज्ञापन
Iभाजपा ओबीसी मोर्चा नगर मंडल का कुड़कावाला में सामाजिक सम्मेलन आयोजित
I
I
I
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से ही देशभर के पिछड़े समाज को सम्मान मिला है। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देकर सरकार ने पिछड़े समाज के उन्नयन की दिशा में कदम उठाया है।
शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा नगर मंडल की ओर से कुड़कावाला में सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं के बलबूते पर ही पिछड़ा समुदाय उन्नयन की ओर है। केंद्रीय कैबिनेट में 27 पिछड़े वर्ग के मंत्रियों ने कामकाज संभाला। भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक व्यवस्थाओं को पुख्ता किया।
जिलाध्यक्ष चंद्रभान पाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार और अन्य सरकारों ने पिछड़े समुदाय का शोषण किया। सम्मेलन के माध्यम से ओबीसी वर्ग की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारियां दी गईं। कार्यकर्ताओं ने लोकसभा की राज्य की पांचों सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने के लिए संकल्प लिया। सम्मेलन में प्रभारी मुनीष पाल, संयोजक दिनेश लोधी, मंडल अध्यक्ष सुंदर लोधी, जिला महामंत्री सुरेश सैनी, आदित्य सैनी, नगीना रानी, सुमेरचंद रवि, जरनैल सिंह, नरेंद्र नेगी, राममूर्ति ताई, अमन लोधी, दिनेश वर्मा, लच्छीराम लोधी और लक्ष्मी गुरुंग आदि मौजूद रहे।