फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   State government rattled by Rahul Gandhi's visit: Arya

राहुल गांधी के दौरे से घबरा रही प्रदेश सरकार: यशपाल आर्य

Wed, 15 Jul 2026 07:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 15 Jul 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
State government rattled by Rahul Gandhi's visit: Arya
छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे नेता प्रतिपक्ष
विज्ञापन

भारी संख्या में युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य बुधवार को डोईवाला पहुंचे। उन्होंने देहरादून में शुक्रवार को होने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। आर्य ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक छात्रों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
मंगलवार को डोईवाला हरिद्वार रोड पर एक बैठक हुई। इसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर राहुल गांधी के आगमन को लेकर बौखलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राहुल गांधी के दौरे से घबरा रही है। इसी वजह से कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्रों की गूंज युवाओं, छात्रों और बेरोजगारों की आवाज को बुलंद करने का अभियान है। सह प्रभारी मनोज यादव ने अधिक संख्या में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस उनकी आवाज को मजबूती से उठा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने संगठनात्मक तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर युवाओं और छात्रों से संपर्क कर रहे हैं। उनियाल ने कहा कि क्षेत्र में कार्यक्रम को लेकर युवाओं में उत्साह है। बैठक में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, जयेंद्र रमोला, अश्वनी बहुगुणा सहित कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed