ऋषिकेश रामपुर तिराहा कांड की पूर्व संध्या पर राज्य आंदोलनकारियों ने शहर में कैंडल मार्च निकाला। राज्य आंदोलनकारियों ने त्रिवेणी घाट पर गंगा पूजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुक्रवार शाम को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणी चौक पर एकत्र हुए। राज्य आंदोलनकारियों हाथों में कैंडल लेकर देहरादून रोड, हरिद्वार रोड, घाट रोड होते हुए त्रिवेत्रीघाट पहुंचे। राज्य आंदोलकारियों ने कहा कि दो अक्तूबर 1994 का दिन राज्य कभी नहीं भूल पाएगा। राज्य निर्माण के लिए आंदोलनकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उन्होंने कहा कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों के कारण ही उत्तराखंड के निर्माण का निर्माण का सपना साकार हुआ था। उन्होंने कहा कि शहीद राज्य आंदोलनकार इस राज्य की नींव हैं। कैंडल मार्च निकालने वालों में क्षेत्र पंचायत सरोजनी थपलियाल में बीना बहुगुणा, सुनीता सकलानी, महिपाल रावत, पार्षद शिवकुमार गौतम, राकेश मियां, दीपा रावत, रेखा शर्मा, सुनीता खरोला, मंजू भट्ट, रोशनी, सोमवती आदि शामिल थे।