{"_id":"5dc869938ebc3e5b7c7c287d","slug":"start-a-hope-will-improve-the-condition-of-villages-rishikesh-news-drn325593643","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘आरंभ एक उम्मीद’ सुधारेगी गांवों की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘आरंभ एक उम्मीद’ सुधारेगी गांवों की दशा
विज्ञापन
आरंभ एक उम्मीद संस्था के अध्यक्ष रजनीश शर्मा
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत संवारने, सामाजिक कार्य, जरूरतमंदों की सहायता आदि कार्यों के लिए स्थानीय लोगों ने ‘आरंभ एक उम्मीद’ नाम से संस्था का गठन किया है। इसमें 100 दिनों के लिए संस्था का अध्यक्ष रजनीश शर्मा को बनाया गया है। जीएमवीएन के एक होटल में ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय लोगों की ओर से प्रेसवार्ता आयोजित हुई। इस दौरान संस्था का गठन किया गया। साथ ही सर्वसम्मति से लोगों ने रजनीश शर्मा को 100 दिनों के लिए संस्था का अध्यक्ष नियुक्त किया।
अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों के साथ जरूरतमंदों की मदद को कई संस्थाएं कार्यरत हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र विकास से वंचित रह जाते हैं। आरंभ एक उम्मीद संस्था को गठित करने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक रूप से पिछड़े, जरूरतमंद लोग, निर्धन बच्चों के साथ स्वच्छता पर कार्य करना है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में संस्था का कार्यकाल 100 दिनों का रखा गया है। इसमें उपाध्यक्ष नंदन जोशी, सचिव आशीष भट्ट, कोषाध्यक्ष ऋषिराम, अध्यक्ष सचिव सत्यपाल राणा बनाया गए है।
इसके अलावा संस्था के आजीवन संस्थापक सदस्य 11 लोगों को बनाया गया है। इनमें नंदन जोशी, सचिन गर्ग, आशीष भट्ट, गौरव, ममता दुर्गापाल, रजनीश शर्मा, शीतल, सत्यपाल राणा, संजू पोखरियाल, ऋषिराम, जिंदरगिल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संस्था में किसी भी प्रकार के राजनीतिक पार्टियों से ताल्लुक रखने वालेे लोगों को शामिल नहीं किया गया है। संस्था प्रत्येक सदस्य से 500 रुपये प्रतिमाह तथा फाउंडर सदस्य से 1000 रुपये प्रतिमाह लेकर सामाजिक कार्यों में राशि खर्च करेगी।