फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Staging of the Dialogue Between Kaikeyi and Dasharatha

Rishikesh News: कैकेयी दशरथ संवाद प्रसंग का किया मंचन

Fri, 16 Oct 2026 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 16 Oct 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Staging of the Dialogue Between Kaikeyi and Dasharatha
हर्रावाला। गढ़ जन आदर्श रामलीला कमेटी हर्रावाला के चौथे दिन के रामलीला के मंचन के दौरान कैकेयी दशरथ संवाद, राम लक्ष्मण सीता के वन गमन के प्रसंग को बहुत ही सुंदर तरीके से दर्शाया गया। कैकेयी दशरथ संवाद एक बेहद भावुक प्रसंग रहा, जहां एक ओर राजा दशरथ श्रीराम का राज्याभिषेक करने की तैयारी करते हैं, कैकेयी मंथरा के भड़कने पर कोप भवन में चली जाती है। एक तरफ तो श्रीराम के राजतिलक की तैयारी हो रही थी वहीं दूसरी ओर कैकेयी की ओर से राजा दशरथ द्वारा दिए गए तीन वचन में श्री राम को वनवास मांगती है। कैकेयी की जिद और राजा दशरथ के असहाय होने के इस मंचन को देखकर दर्शक भावुक नजर आए।रामलीला में मुख्य रूप से डॉ. दीप्ति रावत, राजपाल सिंह, रोशनलाल, डॉ.धीरेंद्र सिंह राणा, सुनील नौटियाल, मनवर सिंह नेगी, दिनेश प्रसाद खाली, गोपाल दत्त किमोठी, आचार्य हरीश खंतवाल, देवेंद्र छेत्री, प्रतिभा सेमवाल, सविता लखेड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed