फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sridev Suman will give Rs 40 crore to set up university campus

श्रीदेव सुमन विवि कैंपस स्थापित करने को देंगे 40 करोड़ रुपये

Wed, 14 Oct 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sridev Suman will give Rs 40 crore to set up university campus
ऋषिकेश। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रीदेव सुमन विवि के ऋषिकेश महाविद्यालय परिसर में गत वर्ष की भांति इस शैक्षणिक सत्र में भी सभी संकाय में सीटों की संख्या यथावत रखे जाने पर उच्च शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा श्रीदेव सुमन विवि के पीजी कॉलेज ऋषिकेश परिसर में रोजगारपरक कोर्सों को प्रारंभ कराए जाने सहित कई अन्य विषयों पर उच्च शिक्षा मंत्री से चर्चा वार्ता हुई। भेंट वार्ता के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराते हुए कहा है कि श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस ऋषिकेश में स्थापित करने के लिए 40 करोड़ रुपये श्रीदेव सुमन विवि को दिए जाएंगे, जिससे ऋषिकेश में परिसर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक छात्र छात्राओं को फर्नीचर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही प्रत्येक महाविद्यालय को सूचना तकनीकी युग में 4जी कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के हर विद्यालय में ई-ग्रंथालय का कार्य प्रारंभ हो चुका है। प्रदेश के प्रत्येक विद्यालय में ई- ग्रंथालय स्थापित किए जाएंगे। जिससे छात्र छात्राओं को शोध कार्य शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed