फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Spent Rs 2.41 lakh to fulfill girlfriend's wishes

Rishikesh News: प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए उड़ाए 2.41 लाख रुपये

Mon, 20 Jan 2025 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Spent Rs 2.41 lakh to fulfill girlfriend's wishes
रानीपोखरी क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए 2.41 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित अपने दोस्त से मिलने रानीपोखरी आया था। इस दौरान एक युवक उनका फोन छीनकर फरार हो गया। बाद में उसके खाते से पैसे ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने कहा कि 18 जनवरी को पीड़ित गोपाल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। वह पांच जनवरी को अपने दोस्त से मिलने रानीपोखरी आए थे। जब वह फोन चला रहे थे तो आरोपी ने उनका पासवर्ड देख लिया। कुछ देर बाद मौका देखकर फोन लेकर फरार हो गया। इसके बाद विभिन्न लोगों के खाते में ऑनलाइन ट्रांजेंक्शन किया और उनसे नकद धनराशि ली।इस तरह उसने 2.41 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए। थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी की पहचान विशाल निवासी रानीपोखरी के रूप में हुई है। उसने अपनी प्रेमिका की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की थी। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed