{"_id":"6955367742969bf8940dc0f1","slug":"six-drunk-drivers-arrested-vehicles-seized-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1030-136213-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नशे में गाड़ी दौड़ा रहे छह चालक दबोचे, वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नशे में गाड़ी दौड़ा रहे छह चालक दबोचे, वाहन सीज
Wed, 31 Dec 2025 08:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 31 Dec 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
नव वर्ष पर हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पैनी नजर
संवाद न्यूज ऐजेंसी
ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान के तहत पुलिस ने छह वाहन चालकों को हिरासत में लिया। एल्कोमीटर से शराब सेवन की पुष्टि होने पर वाहनों को सीज किया गया।
नव वर्ष के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शहर के चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। सड़क हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
ऋषिकेश, तपोवन, लक्ष्मणझूला, मोहन चट्टी, चीला मार्ग, श्यामपुर, आईडीपीएल, बाईपास, इंद्रमणि बड़ोनी चौक, त्रिवेणी घाट चौक और रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। तेज रफ्तार, जिग जैग ड्राइविंग कर सड़क पर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है। थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी भूवनचंद्र पुजारी ने बताया कि कि शराब पीकर वाहन चलाना, सड़क पर उत्पात मचाना और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तत्काल और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।