फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Single use plastic will be banned in the corporation area from July 1

एक जुलाई से निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा प्रतिबंध

Sun, 26 Jun 2022 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Single use plastic will be banned in the corporation area from July 1
एक जुलाई से नगर निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगेगा। प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले व्यापारी, रेहड़ी, ठेली संचालकों का चालान किया जाएगा। पर्यटक और स्थानीय लोग भी यदि बाजार में पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए दिखाई दिए तो उनके खिलाफ भी चालान की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

शनिवार को रेलवे रोड स्थित एक होटल में मेयर अनिता ममगाईं ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एक जुलाई से निगम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लग जाएगा। निगम क्षेत्र में इसकी रोकथाम के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जो नियमित छापेमारी कर इसकी रिपोर्ट नगर निगम को भेजेगी। तीर्थनगरी में प्लास्टिक प्रतिबंध है। लेकिन इसका इस्तेमाल हर जगह धड़ल्ले से किया जा रहा है। कहा शहर का व्यापार मंडल, निगम प्रशासन को जनहित के मुद्दों पर सहयोग करता रहा है। उम्मीद है कि यह सहयोग आगे भी इसी प्रकार कायम रहेगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के बजाय कपड़ों के थैलों का प्रयोग करें। इस मौके पर नगर आयुक्त गिरीश चन्द्र गुणवंत, सहायक नगर आयुक्त बद्री प्रसाद भट्ट, सुभाष कोहली, श्रवण जैन, प्रतीक कालिया, संजय व्यास, पवन शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed