फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Shilpa Shetty leaves for Kedarnath with her mother, sister

Rishikesh News: शिल्पा शेट्टी अपनी मां, बहन और बच्चों संग केदारनाथ रवाना

Sat, 11 May 2024 01:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:41 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty leaves for Kedarnath with her mother, sister
देहरादून एयरपोर्ट के पास स्थित जौलीग्रांट हेलीपैड से शुक्रवार को दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई। चारधाम यात्रा के पहले दिन फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी मां, बहन और बच्चों के साथ जौलीग्रांट से केदारनाथ के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

इस यात्रा सीजन के पहले दिन जौलीग्रांट से रुद्राक्ष एविएशन के एमआई 17 हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी। पहली उड़ान में शिल्पा शेट्टी, उनकी मां सुनंदा शेट्टी, बहन शमिता शेट्टी और उनके बच्चे समीशा और वियान जौलीग्रांट से केदारनाथ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


सुबह 11: 30 बजे हेलिकॉप्टर कुल 20 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। इससे पहले रुद्राक्ष एवियशन के प्रबंधक पीके छाबरी की ओर से शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार का स्वागत किया गया। शिल्पा शेट्टी और उनके परिजन होटल आनंदा से गाड़ियों में सवार होकर जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंचे। वहीं बाबा केदार का दर्शन करने के बाद शिल्पा शेट्टी शाम को वापस जौलीग्रांट पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलीपैड पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
10 मई से जौलीग्रांट से दो धामों के लिए हवाई सेवा शुरू की गई है। इस दौरान हेलीपैड के आसपास कड़े सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए गए हैं। शिल्पा शेट्टी भी अपने एक दर्जन बाउंसरों के साथ हेलीपैड पहुंचीं। हेलिकॉप्टर में बैठने तक उन्हें और उनके परिवार को बाउंसरों ने घेरे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed