{"_id":"626066f87a5d5045470dcb22","slug":"sheeshmajhari-s-youth-shedding-in-the-ganges-missing-rishikesh-news-drn409587957","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में बहा शीशमझाड़ी का युवक, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में बहा शीशमझाड़ी का युवक, लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। मुनिकीरेती स्थित स्वामीनारायण घाट पर शीशमझाड़ी का एक युवक नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में सर्च अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद भी युवक का अब तक कहीं पता नहीं चल पाया है।
एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि बुधवार शाम चार बजे पुलिस को एक युवक के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र स्थित स्वामी नारायण घाट पर डूबने की सूचना मिली। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि नहाते समय युवक गंगा में काफी आगे तक चले आने के कारण तेज बहाव में बह गया। कविंद्र सजवाण ने बताया कि पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट की मदद से सर्च अभियान शुरू किया। मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि गंगा में बहे युवक की पहचान अमन (18) पुत्र दिलशाद, निवासी गली नंबर 6, शीशमझाड़ी, थाना मुनिकीरेती, जिला टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अमन 12वीं कक्षा का छात्र था। उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूरज ढलने के कारण अब बृहस्पतिवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।