फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Shaili, Antara, Vivek, Kanchan, Abhishek and Gauri won

Rishikesh News: शैली, अंतरा, विवेक, कंचन, अभिषेक और गौरी ने मारी बाजी

Sun, 22 Sep 2024 04:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Shaili, Antara, Vivek, Kanchan, Abhishek and Gauri won

विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़े के तहत राजकीय इंटर कॉलेज दिउली में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डाॅ. नंद किशोर गौड़ ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।



पोस्टर प्रतियोगिता में शैली पयाल प्रथम, मोनिका भंडारी द्वितीय, अमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में अंतरा प्रथम रही। इसके बाद सभी सदनों के सीनियर, जूनियर बालक, बालिका वर्गों में स्वच्छता अभियान के संदेश को लेकर क्रॉस कंट्री दौड़ हुई। जिसमें बालक सीनियर वर्ग में विवेक कुमार प्रथम, बालिका सीनियर वर्ग कंचन प्रथम, बालक जूनियर वर्ग में अभिषेक प्रथम, जूनियर बालिका वर्ग में गौरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर रमेश कठैत, प्रभाकर बाबुलकर, जगमाल कर्णवाल, मुन्ना सिंह, देवराज रावत, नागेंद्र दत्त व्यास, हरीश चंद्र इष्टवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---





टीएचडीसी ने चलाया स्वच्छता अभियान



स्वच्छता ही सेवा-2024 का पखवाड़ा के तहत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से योगनगरी रेलवे स्टेशन और ऋषिकेश के मुख्य मार्ग पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीएचडीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने बताया कि स्वच्छता केवल एक व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक स्वास्थ्य और समाज की भलाई के लिए आवश्यक है। इस मौके पर निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह, अमरदीप, महेश चंद रमोला, वीपी रतूडी, सुजीत पांडे, बीएस नेगी, धर्मप्रकाश, अनामिका बुड़ाकोटी, प्रदीप घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed