फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sewer falling in the Ganges through Chandrabhaga

चंद्रभागा से होकर गंगा में गिर रहा सीवर

Sat, 15 Feb 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sewer falling in the Ganges through Chandrabhaga
चंद्रेश्वरनगर में निर्माणाधीन एसटीपी। - फोटो : RISHIKESH
भैरव कॉलोनी के नाले से चंद्रभागा में गिर रहा सीवर केंद्र सरकार के नमामि गंगे अभियान को पलीता लगा रहा है। प्रतिदिन गंदगी चंद्रभागा से होते हुए गंगा को प्रदूषित कर रही है। नाले के कारण चारों तरफ गंदगी फैलने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग उचित कार्रवाई नहीं कर रहा है। भैरव कॉलोनी में पिछले 40 वर्षों से सीवर लाइन की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण यहां बने नालों में ही घरों का सीवर छोड़ा जाता है। इस नाले को सीवर लाइन के संग टेप करने की बजाय चंद्रभागा नदी में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

समीप ही चंद्रेश्वर नगर में गंगा स्वच्छता को बनाए रखने के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। इस एसटीपी में ढालवाला नाला, श्मशान घाट नाला, चंद्रेश्वर नगर का सीवर छोड़ा जाना है। मगर भैरव कॉलोनी के नाले को टैप करने की पेयजल विभाग जहमत नहीं उठा पा रहा है। स्थानीय पार्षद शकुंतला शर्मा भैरव कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव निगम की बोर्ड बैठक और जल संस्थान के अधिकारियों के समक्ष कई बार रख चुकी हैं। बावजूद इसके प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं पाई है।
विज्ञापन

भैरव कॉलोनी में घरों में ही सेप्टिक टैंक बनाने के संबंध में नगर निगम से वार्ता की जाएगी। यहां सीवर लाइन नहीं है, शीघ्र ही इस क्षेत्र में सीवर लाइन के लिए सर्वे किया जाएगा। दूसरा विकल्प ये है कि चंद्रभागा में गिर रहे नाले को सीवर लाइन से जोड़कर टैप किया जाएगा। संदीप कश्यप, प्रोजेक्ट मैनेजर नमामि गंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रभागा में छोड़ा जा रहा शोधित जल
ऋषिकेश। नमामि गंगे अभियान के तहत नालों और सीवर लाइनों को टैप करने का कार्य हो रहा है। पेयजल विभाग के अनुसार तीर्थनगरी में अधिकांश नाले टैप हो चुके हैं। कुछ जगहों में पर गंगा में गिर रहे नालों की टैपिंग शेष है। इसके लिए लक्कड़घाट में 26 एमएलडी के एसटीपी का ट्रायल चल रहा है। चंद्रेश्वर नगर में साढ़े सात एमएलडी के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माणाधीन है। ढालवाला चोर पानी में पांच एमएलडी के एसटीपी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही इसमें तीन महीने का ट्रायल भी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद वर्तमान में एसटीपी से शोधित जल ढालवाला पार्क और सुशीला तिवारी पार्क की बजाय चंद्रभागा नदी में छोड़ा जा रहा है।

चंद्रेश्वनगर एसटीपी का ट्रायल टला
ऋषिकेश। चंद्रेश्वर नगर नगर स्थित निर्माणाधीन साढ़े सात एमएलडी एसटीपी का ट्रायल टल गया है। पूर्व योजना के मुताबिक ट्रायल शनिवार को होना था। बीते माह अंतिम सप्ताह में हुई लगातार बारिश ने एसटीपी निर्माण का कार्य बाधित कर दिया था। इस कारण एसटीपी के ट्रायल की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। पूर्व में आला अधिकारियों ने इस एसटीपी का ट्रायल शुरू करने की तिथि 15 फरवरी रखी थी। नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप कश्यप के अनुसार इस एसटीपी का ट्रायल 25 फरवरी से संभावित है।

भैरव कॉलोनी से चंद्रभागा नदी पर गिर रहा सीवर।

भैरव कॉलोनी से चंद्रभागा नदी पर गिर रहा सीवर।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed