फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Self Shaheed memorial to be built in Indramani Badoni auditorium: Mayor

स्व. इंद्रमणि बडोनी सभागार में बनेगा शहीद स्मारक: मेयर

Sun, 29 Nov 2020 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Self Shaheed memorial to be built in Indramani Badoni auditorium: Mayor
मेयर अनिता ममगाईं को ज्ञापन सौंपते राज्य आंदोलनकारी । - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एक जनहित याचिका के बाद एनएच की कार्रवाई में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हरिद्वार रोड पर ध्वस्त हुए शहीद स्मारक को नगर निगम के स्व. इंद्रमणि बडोनी सभागार में शिफ्ट कराने का रास्ता साफ हो गया है। इस संदर्भ में उत्तराखंड शहीद स्मारक समिति के सदस्यों द्वारा आज नगर निगम के 26 पार्षदों के समर्थन पत्र को मेयर को सौंपा गया।
विज्ञापन

मेयर सहित 26 अन्य पार्षदों द्वारा उक्त मांग पर अपना समर्थन दिए जाने के बाद राज्य आंदोलनकारियों की मांग के अनुरूप नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार के समक्ष इंद्रमणि बडोनी सभागार में उत्तराखंड शहीद स्मारक बनना लगभग तय हो गया है। शनिवार की दोपहर उत्तराखंड शहीद स्मारक समिति के मुख्य संस्थापक वेद प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मेयर अनिता ममगाईं के कैंप कार्यालय में उनसे मिला। उन्होंने अवगत कराया कि उक्त मांग पर नगर निगम के 26 पार्षदों द्वारा अपना लिखित समर्थन दे दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनने के बाद मेयर ने राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए 26 पार्षदों द्वारा दिए गए समर्थन पर पार्षदों का आभार व्यक्त किया। कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अन्य तमाम पार्षद भी राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मांग पर खुले दिल से समर्थन करेंगे। मेयर अनिता ममगाई ने बताया कि जल्द ही इस संदर्भ में निगम अधिकारियों द्वारा शासन को कार्यवाही के लिए आदेशित किया जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद स्व. इंद्रमणि बडोनी सभागार को शहीद स्मारक के लिए समिति के सुपुर्द कर दिया जाएगा। मेयर से मिलने वालों में विक्रम सिंह भंडारी, प्यारेलाल जुगलान, बीना बहुगुणा, सरोजनी थपलियाल, बृजपाल राणा, युद्धवीर सिंह चौहान, सुषीला पोखिरियाल, सुनीता ममगाई, जशोदा नेगी, मुनी धयानि, स्तु रागण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed