फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Screaming innocent bittu, uncle aunty save me from my father

चिल्लाती रही मासूम बिट्टू, अंकल आंटी मुझे मेरे पापा से बचाओ

Tue, 30 Aug 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Screaming innocent bittu, uncle aunty save me from my father
रानीपोखरी के नागाघेर में हत्यारे महेश की नौ साल की बेटी अन्नपूर्णा उर्फ बिट्टू ने उससे बचने की पूरी कोशिश की। मदद की आस में बिट्टू ने पड़ोसी सुबोध जायसवाल और उनकी पत्नी को आवाज लगाई। बिट्टू लगातार अंकल-आंटी मुझे मेरे पापा से बचाओ आवाज लगाती रही। आनन-फानन में पड़ोसी सुबोध जयसवाल दीवार कूदकर अंदर पहुंचे। लेकिन तब तक मासूम बिट्टू की आवाज खामोश हो चुकी थी।
विज्ञापन

रानीपोखरी के नागाघेर हुए नृशंस हत्याकांड की कहानी सुन लोगों की रूह कांप उठी। पहली बार तो लोगों को यकीन हुआ कि एक व्यक्ति इतने निर्मम तरीके से अपने परिवार पांच सदस्यों को कैसे मार सकता है। वारदात के दौरान हत्यारे बाप से बचने की सबसे अधिक कोशिश उसकी नौ वर्षीय बेटी अन्नपूर्णा उर्फ बिट्टू ने की। पत्नी, दो बेटियों और बुजुर्ग मां को मारने के बाद महेश अन्नपूर्णा की ओर चाकू लेकर दौड़ा।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा तेजी के साथ कमरे के पिछली ओर बनी खिड़की पर आकर पड़ोसियों को आवाज लगाकर बोली अंकल-आंटी मुझे मेरे पापा से बचाओ। बिट्टू की आवाज सुन पड़ोसी सुबोध जायसवाल बाहर आए। उन्होंने जब खिड़की से देखा तो बिट्टू फर्श पर पड़ी थी और महेश उसपर चाकू से हमला करने के लिए काबू पाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबोध ने बताया अंदर का नजारा देख वह पहले महेश के घर के मेन गेट पर आए। यहां गेट के बाहर ताले लगे थे। इसके बाद वह भागकर अपने घर पर गए और पिछली ओर से दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। सुबोध ने बताया जब वह अंदर पहुंचे तो घर में सन्नाटा पसरा हुआ था। महेश छोटी बेटी का भी गला रेतकर जान ले चुका है। सुबोध ने बताया महेश परिवार को मौत के घाट उतारने के बाद शांत खड़ा था। जब पुलिसकर्मी अंदर आए तो उसने चाकू भी नीचे फेंक दिया और हाथ खड़े कर लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed