फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Scooty rider dies in car collision

कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Mon, 03 Oct 2022 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:10 AM IST
सार

देर रात लालतप्पड़ हरिद्वार हाईवे पर एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।टक्कर लगने से स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल स्कूटी सवार को हिमालयन अस्पताल भेजवाया।

विज्ञापन
Scooty rider dies in car collision

विस्तार

देर रात लालतप्पड़ हरिद्वार हाईवे पर एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सवार बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भेजवाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत लालतप्पड़ हरिद्वार हाईवे पर देर रात करीब 12 बजे के आसपास पुलिस को हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल स्कूटी सवार को हिमालयन अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश साह ने बताया कि मृतक की पहचान प्रवीण बहुगुणा (40) पुत्र गोपीचंद बहुगुणा निवासी अठूरवाला डोईवाला के रूप में हुई। बताया कि कार सवार देहरादून की ओर से आ रहा था। लालतप्पड़ औद्योगिक क्षेत्र में स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। टक्कर कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed