फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   School children planted saplings.

Rishikesh News: बैंडबाजे के साथ जंगल पहुंचकर स्कूली बच्चों ने किया पौधरोपण

Thu, 16 Jul 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 16 Jul 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
School children planted saplings.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जौलीग्रांट। क्षेत्र में पर्यावरण का प्रतीक हरेला पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्रजाति के सैकड़ों पौधे रोपे गए। हरेला पर्व पर पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौलीग्रांट दो के विद्यार्थियों ने बैंड-बाजों के साथ थानो वन रेंज के जंगल में जाकर पौधरोपण किया।
प्रधानाध्यापक रीता रानी और रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि वन क्षेत्र के एक छोटे से हिस्से पर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा औषधीय वाटिका विकसित करने का संकल्प लिया गया है। राजकुमार पुंडीर, वन दरोगा अशोक कुमार, सभासद राकेश डोभाल, विनीत मनवाल, चंपा कृषाली, कंचन यादव, विशाल यादव, चंद्रप्रकाश पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने नेतृत्व में अधिकारियों, कार्मिकों, प्रशिक्षणरत रिक्रूट्स और पुलिस के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने किया पौधरोपण किया। उपसेनानायक शुभांक रतूड़ी, सहायक सेनानायक संजय उप्रेती, शिविरपाल प्रमोद रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपखंड जौलीग्रांट कर्मियों ने प्रकाशपंत मार्ग पर छायादार और फलदार पौधे रोपे। एसडीओ मदनमोहन बहुगुणा, जेई सुरेंद्र सिंह, ऋषिराम, रोशन बलूनी, सागर सजवाण, तासीन अहमद आदि मौजूद रहे। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जौलीग्रांट में डॉ. हरदेव सिंह रावत द्वारा क्षेत्रीय लोगों के साथ औषधीय पौधे रोपे गए। क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा भोपालपानी वन चौकी के पास विभिन्न प्रजाति के 201 पौधे रोपकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। एसडीओ अनिल सिंह रावत, रेंजर एनएल डोभाल, जिपंस मीना देवी, दीवान सिंह, गीतांजलि आदि उपस्थित रहे। हिमालयन विवि अध्यक्ष विजय धस्माणा द्वारा पौधरोपण किया गया। कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, प्रति कुलपति डॉ. एके. देवरारी, डॉ. ए शरीफ, डॉ. रेनू धस्माणा, एचपी उनियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed