{"_id":"57339ae94f1c1bf12091a11c","slug":"saved-the-life-of-a-woman-drowning-in-the-river-bet","type":"story","status":"publish","title_hn":" जान की बाजी लगा गंगा में डूब रही महिला को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान की बाजी लगा गंगा में डूब रही महिला को बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 12 May 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
महिला को बचाने वाला युवक
- फोटो : अमर उजाला
गंगा जल भरने के दौरान एक महिला पर्यटक का अचानक पैर फिसल गया और वह गंगा में गिरकर तेज धारा में बहने लगी। महिला को डूबता देख आसपास के लोगों में चीखपुकार मच गई। तभी शिवानंद नगर पोस्ट आफिस के समीप आइसक्रीम की ठेली लगाने वाले युवक की नजर महिला पर पड़ी तो उसने जान की परवाह किए बिना गंगा में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवक महिला को सकुशल नदी से बाहर निकालने में सफल रहा। इस साहसिक कार्य के लिए महिला के परिजनों ने युवक का आभार जताया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार दोपहर के समय मुनिकीरेती स्थित शिवानंद घाट पर गुजरात के यात्री दल की एक महिला गंगाजल भरने लगी। गहराई का अंदाजा किए बिना महिला नदी में उतरने लगी, इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गंगा की तेज धारा में बहने लगी। लोगों की चीखपुकार सुन आइसक्रीम की ठेली लगाने वाले युवक राकेश (22) पुत्र धर्मपाल निवासी चंद्रेश्वरनगर,ऋषिकेश ने महिला को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद युवक ने महिला को नदी से बाहर निकाला।
विज्ञापन