{"_id":"675750701503a46b6d0fd030","slug":"satellite-phone-recovered-from-american-citizen-at-dehradun-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-566668-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विदेशी नागरिक से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद, पुलिस ने हिरासत में लिया
Tue, 10 Dec 2024 07:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 07:49 PM IST
सार
जोशुआ इवान रिचर्डसन अमेरिका योग सिखाने कुछ दिन पहले ऋषिकेश आया था। पह एयरपोर्ट पहुंचा तो उसके सामान की जांच की गई। जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मी को उसके सामान में सेटेलाइट फोन दिखाई दिया।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने चेकिंग के दौरान अमेरिका के एक नागरिक से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है। सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सेटेलाइट फोन कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही आरोपी और उसकी महिला मित्र को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
जोशुआ इवान रिचर्डसन (42) निवासी 220 ई स्मिथ स्ट्रीट, मिलाओकी विस्कॉन्सिन अमेरिका योग सिखाने कुछ दिन पहले टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश आया था। सोमवार दोपहर 2.20 बजे के लगभग जब वह एयरपोर्ट पहुंचा तो उसके सामान की जांच की गई। जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मी को उसके सामान में सेटेलाइट फोन दिखाई दिया। सेटेलाइट फोन को बरामद कर सीआईएसएफ ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
Jollygrant: देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराया, यात्रियों को बैरियर के पास ही रोका
विज्ञापन
आरोपी के साथ उसकी एक महिला मित्र भी थी। जो आरोपी से कुछ दिन पहले ही योग सिखाने के लिए भारत आई थी। आरोपी और उसकी महिला मित्र इंडिगो की फ्लाइट से शाम 3.55 पर दिल्ली जाने वाले थे। जहां से उन्हें आगे अमेरिका के लिए रवाना होना था।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला विनोद गुसाईं ने कहा कि सेटेलाइट फोन बरामद कर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी और उसकी महिला मित्र को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके देश में सेटेलाइट फोन रखना अपराध नहीं है। भारत में यह अपराध है, इसकी उसे जानकारी नहीं थी।