{"_id":"61f2ebc971e87f5b6a3223d0","slug":"sajwan-will-enroll-today-in-the-hope-of-ticket-rishikesh-news-drn4026538194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से टिकट मिलेगा इस आस में करूंगा नामांकन- शूरवीर सजवाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से टिकट मिलेगा इस आस में करूंगा नामांकन- शूरवीर सजवाण
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण शुक्रवार को ऋषिकेश विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। शूरवीर ने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि पार्टी पुनर्विचार कर उनको अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। हालांकि विपरीत स्थिति में शूरवीर सिंह सजवाण के निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
कांग्रेस ने ऋषिकेश विधानसभा सीट से एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने पार्टी के इस निर्णय को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के आवास पर पहुंचकर कड़ा विरोध जताया था। दोनों ही नेता विधानसभा सीट के दावेदार हैं। ऐसे में ऋषिकेश विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी बदलने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थीं, लेकिन बृहस्पतिवार को जारी कांग्रेस के प्रत्याशियों की संशोधित सूची में ऋषिकेश विधानसभा में कोई बदलाव नहीं किया गया। दोनों प्रत्याशियों ने पहले ही रुख साफ कर दिया था कि अगर पार्टी टिकट नहीं देती है तो उनमें से कोई एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतरेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने बताया कि उनको पार्टी का टिकट मिलने की पूरी आस है। इसी भरोसे के साथ वे शुक्रवार को तहसील परिसर में नामांकनपत्र दाखिल करेंगे। टिकट न मिलने की स्थिति में शूरवीर सिंह सजवाण निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं राजपाल खरोला और उनकी टीम शूरवीर का समर्थन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो पार्टी का अंतर्कलह उसकी चुनावी रणनीति पर भारी पड़ सकता है।