फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sajwan will enroll today in the hope of ticket

कांग्रेस से टिकट मिलेगा इस आस में करूंगा नामांकन- शूरवीर सजवाण

Fri, 28 Jan 2022 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sajwan will enroll today in the hope of ticket
पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण शुक्रवार को ऋषिकेश विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। शूरवीर ने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि पार्टी पुनर्विचार कर उनको अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। हालांकि विपरीत स्थिति में शूरवीर सिंह सजवाण के निर्दलीय चुनाव लड़ने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने ऋषिकेश विधानसभा सीट से एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण और कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने पार्टी के इस निर्णय को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत के आवास पर पहुंचकर कड़ा विरोध जताया था। दोनों ही नेता विधानसभा सीट के दावेदार हैं। ऐसे में ऋषिकेश विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी बदलने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी थीं, लेकिन बृहस्पतिवार को जारी कांग्रेस के प्रत्याशियों की संशोधित सूची में ऋषिकेश विधानसभा में कोई बदलाव नहीं किया गया। दोनों प्रत्याशियों ने पहले ही रुख साफ कर दिया था कि अगर पार्टी टिकट नहीं देती है तो उनमें से कोई एक निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतरेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने बताया कि उनको पार्टी का टिकट मिलने की पूरी आस है। इसी भरोसे के साथ वे शुक्रवार को तहसील परिसर में नामांकनपत्र दाखिल करेंगे। टिकट न मिलने की स्थिति में शूरवीर सिंह सजवाण निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं राजपाल खरोला और उनकी टीम शूरवीर का समर्थन कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो पार्टी का अंतर्कलह उसकी चुनावी रणनीति पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed