{"_id":"67cca4767f6965d25b05179a","slug":"roadways-bus-and-truck-collide-two-injured-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-636795-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, दो घायल
Sun, 09 Mar 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
कुआंवाला में हिमाचल रोडवेज और ट्रक की आमने-सामने टक्कर होने से दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए आपातकालीन वाहन से कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। शुक्रवार देर रात हर्रावाला चौकी पुलिस को वाहनों की टक्कर लगने की सूचना मिली। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि कुआंवाला हाईवे पर हिमाचल रोडवेज की बस देहरादून की ओर आ रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक ट्रक डोईवाला की तरफ आ गया। जिससे दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हिमाचल रोडवेज की बस हरिद्वार से शिमला जा रही थी। जबकि आर्मी कैंटीन का सामान लेकर ट्रक हल्द्वानी जा रहा था। बताया कि दोनों वाहनों के चालकों को चोटें लगी है। जिन्हें तत्काल आपातकालीन वाहन से कोरोनेशन अस्पताल में पहुंचाया गया। वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर एक ओर सुरक्षित खड़ा कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर शिकायती पत्र नहीं मिला। कहा कि ट्रक विपरीत दिशा में आ रहा था। इसके चलते एमबी एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन