फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Road will reach Rikheda village at a cost of Rs 49 lakh

Rishikesh News: रिखेड़ा गांव में 49 लाख रुपये की लागत से पहुंचेगी सड़क

Thu, 13 Mar 2025 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Road will reach Rikheda village at a cost of Rs 49 lakh
विकासखंड अंतर्गत रिखेड़ा गांव में जल्द सड़क पहुंचेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग दुगड्डा को 49 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इस धनराशि से रिखेड़ा गांव में करीब डेढ़ किमी सड़क का निर्माण होगा। रिखेड़ा गांव में सड़क की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को करीब एक किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर मुख्य सड़क नालीखाल बंचूरी मोटरमार्ग तक पहुंचना पड़ता है। वहां से वाहनों से कोटद्वार और ऋषिकेश जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्ग, बीमार और गर्भवतियों को होती थी। ग्रामीण डंडी-कंडी के सहारे बीमार बुजुर्गों को सड़क तक पहुंचाते थे। इसके अलावा गांव में मकान के निर्माण के दौरान सामग्री पहुंचाने में भी काफी दिक्कतें आती हैं। पिछले कुछ वर्षों के दौरान रिखेड़ा गांव में करीब आधा दर्जन प्रधानमंत्री आवास बने थे। इसमें ढुलाई में लाभार्थियों की करीब 50 हजार से अधिक की धनराशि खर्च हो गई। जबकि इस योजना में सरकार की ओर से करीब डेढ़ लाख की धनराशि मिलती है। गांव में एक प्राथमिक विद्यालय रिखेड़ा है। नालीखाल से बंचूरी मोटरमार्ग का निर्माण लगभग 40 वर्ष पूर्व हुआ था, लेकिन मुख्य सड़क से इस गांव को अब तक नहीं जोड़ा गया है। वर्तमान समय में रिखेड़ा गांव में करीब 35 परिवार हैं। सुविधाओं के अभाव में 15 साल में दो दर्जन से अधिक परिवार गांव से पलायन कर चुके हैं। प्रशासक पल्लवी लखेड़ा, ध्यानपाल सिंह, रविंद्र लखेड़ा, पुरुषोत्तम सिंह, सुरेशानंद लखेड़ा, रोशन लखेड़ा, पवन लखेड़ा, अनिल लखेड़ा, देवी प्रसाद लखेड़ा ने सड़क स्वीकृत होने पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed