{"_id":"5f2866888ebc3e63c45c2d31","slug":"road-has-been-waiting-for-reconstruction-for-17-years-rishikesh-news-drn3520762179","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर डांडा गांव में 17 साल बाद भी सड़क का पुनर्निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर डांडा गांव में 17 साल बाद भी सड़क का पुनर्निर्माण
विज्ञापन
रामनगर डांडा में 17 साल बाद भी नहीं हुआ सड़क का पुनर्निमाण।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। डोईवाला क्षेत्र के रामनगर डांडा गांव की सड़क 17 साल बाद पुनर्निर्माण की राह ताक रही है। यह क्षेत्र सीएम के विधानसभा क्षेत्र में आता है।
रायपुर ब्लॉक के रामनगर डांडा गांव निवासी राइफलमैन नरपाल मनवाल कारगिल युद्ध के दौरान शहीद होने के बाद 2003 में तत्कालीन नारायण दत्त तिवारी सरकार की ओर से भानियावाला-थानो मार्ग पर भूमिया मंदिर के पास दोबाटी से शहीद के घर तक करीब 1.25 किलोमीटर डामर रोड बनाई गई थी। इस सड़क का नाम भी शहीद नरपाल मार्ग रखा गया था। 17 साल बाद भी इस सड़क का पुनर्निर्माण न होने से गड्ढ़ों में गिरकर कई लोग चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासी भी सड़क के डामरीकरण के लिए कई प्रस्ताव शासन और लोनिवि ऋषिकेश को भेज चुके हैं। शहीद नरपाल के भाई सत्यपाल मनवाल बताते हैं कि सड़क का पुनर्निर्माण नहीं होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। इस सड़क के निर्माण के बाबत कई प्रस्ताव शासन प्रशासन को भेजे जा चुके हैं।
---
दोबाटी से शहीद नरपाल के घर रामनगर डांडा तक रोड का 17 साल बाद भी पुननिर्माण क्यों नहीं हो पाया है। इस बाबत लोनिवि ऋषिकेश के अधिकारियों से पूछा जाएगा। जल्द ही इस सड़क की डीपीआर बनाकर निर्माण कराया जाएगा।
-करण बोहरा, उपाध्यक्ष, वन पंचायत सलाहकार परिषद