{"_id":"6aac1a41f928fb93c80adf16","slug":"rishikesh-fraud-in-the-name-of-jobs-at-aiims-five-arrested-including-a-brother-and-sister-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, भाई-बहन व आउटसोर्स कर्मचारी समेत पांच लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा, भाई-बहन व आउटसोर्स कर्मचारी समेत पांच लोग गिरफ्तार
Thu, 17 Sep 2026 10:24 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:24 PM IST
सार
फर्जीवाड़े के आरोप में बीते बुधवार शाम को पुलिस ने भाई बहन और एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े के पांच आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एम्स के किच्छा में निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में नियुक्ति के नाम पर पैसे लेने और फर्जीवाड़े संबंधी मामले में पुलिस ने भाई-बहन व एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एम्स के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सेटेलाइट सेंटर में आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के आरोप में बीते बुधवार शाम को पुलिस ने भाई बहन और एम्स के आउटसोर्स कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। एम्स प्रशासन के अनुसार आरोपी फर्जी नियुक्तिपत्र के जरिये युवाओं से रकम वसूल रहे थे। आरोपियों के कब्जे से नर्सिंग ऑफिसर और एमटीएस पद के दो फर्जी नियुक्तिपत्र और दो लाख रुपये नकद बरामद होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में एम्स के सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह ने सुब्रत बछाऊ (33) निवासी निर्मलनगर, थाना सितारगंज, ऊधमसिंह नगर, दीपना मंडल (22), निवासी शक्तिफार्म, थाना सितारगंज, ऊधमसिंह नगर, दीपांशु मंडल निवासी निर्मल नगर, सितारगं, उधम सिंह नगर, गणेश (19) निवासी निवासी उल्धन बिसोटा, थाना नानकमत्ता, ऊधमसिंह नगर, तथा एम्स में आउटसोर्स कर्मचारी दीपक गुसाईं (33) निवासी गली नं.. 03, मीरा नगर, ऋषिकेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
देहरादून: कल होगा युवा संवाद कार्यक्रम; सीएम धामी 140 युवाओं से सुनेंगे विकसित उत्तराखंड का विजन
विज्ञापन
शिकायत में सहायक प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया था कि उक्त सभी नियुक्ति के नाम पर लेनदेन कर रहे थे। दीपक से दो लाख नकद बरामद किए गए। शिकायत में यह भी बताया किया कि दीपक एम्स में आउट सोर्स के माध्यम से आयुष्मान योजना में कार्यरत है। प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। प्रभारी निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि गिरफ्तारी आवश्यक पाए जाने पर बृहस्पतिवार अपरान्ह 03:20 बजे पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना में नौकरी के नाम पर अन्य अभ्यर्थियों से धनराशि लिए जाने, फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करने एवं उपलब्ध कराने, धनराशि के लेन-देन व प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी गहनता से जांच की जा रही है।