फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh dances to the centenary year celebrations on Honey Singh's English beat

हनी सिंह की अंग्रेजी बीट पर शताब्दी वर्ष के समारोह में झूमा ऋषिकेश

Thu, 10 Nov 2022 11:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:01 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh dances to the centenary year celebrations on Honey Singh's English beat
नगर निकाय के शताब्दी समारोह की शाम जूनियर हनी सिंह के नाम रही। निगम परिसर पंजाबी गीतों के जश्न में डूब गया। रायल्स पंजाब एंटरटेनमेंट दिल्ली ग्रुप ने पंजाबी, गिद्धा, भागड़ा समेत पंजाबी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

बुधवार शाम नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में वित्त एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर अनीता ममगाईं ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जूनियर हनी सिंह उर्फ बंटी सिंह ने बॉलीवुड पंजाबी गायक हनी सिंह के गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया। जूनियर हनी सिंह ने लूंगी डांस....., पार्टी ऑल नाइट...., अंग्रेजी बीट दे...., डोप शॉप...., लक 28...., समेत विभिन्न पंजाबी गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को आनंदित किया। ग्रुप के सदस्य हरजीत सिंह ने गुरुदास मान का की बनू दुनिया दा....., रणजीत बाबा का जिदंवा की प्रस्तुति देकर दर्शकों थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा मलकित सिंह, कमल सिंह, रमनदीप कौर, बलविंदर कौर और बलजीत कौर ने टीम में साथ निभाया। उसके बाद कार्यक्रम में भोजपुरी गीतों की भी धूम छायी रही। जिसमें भोजपुरी गायकों ने भोजपुरी गीतों की शृंखलाबद्ध प्रस्तुति देकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

पंजाबी गीतों के अलावा कार्यक्रम में पंजाबी व्यंजनों का भी स्वाद देखने को मिला। निगम परिसर में दर्शकों ने पंजाबी खाना मक्के की रोटी और सरसों का साग का भी स्वाद चखा। इसके अलावा निगम परिसर में सजे विभिन्न प्रकार के पकवानों का स्टॉल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहा। देरशाम तक दर्शकों ने पंजाबी गीतों के साथ ही विभिन्न स्टॉलों में पहुंचकर अपने पंसदीदा व्यंजनों का भी आनंद लिया। पंजाबी और गीतों को सुनने के लिए नगर निगम क्षेत्र के अलावा तपोवन, मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, श्यामपुर, रायवाला समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग यहां पहुंचे। दर्शकों ने जूनियर हनी सिंह से अपने-अपने गीतों की फरमाइश की। हनी सिंह ने भी अपने दर्शकों को निराश नहीं किया। उन्होंने एक के बाद एक दर्शकों की फरमाइश के गाने प्रस्तुत किए। इस दौरान जूनियर हनी सिंह के साथ उनके प्रशंसकों की फोटो लेने की भी होड़ मच गई। इस मौके पर नगर आयुक्त राहुल गोयल, सरदार गुरविंदर सिंह गुर्री, प्रतीक कालिया, राकेश कुमार, डॉ. सुनील थपलियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed