फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Review of power lines at Trivenighat

विद्युत सुरक्षा अधिकारी ने त्रिवेणीघाट पर बिजली की लाइनों का लिया जायजा

Wed, 14 Oct 2020 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Review of power lines at Trivenighat
त्रिवेणी घाट पर निगम अधिकारियों को जानकारी देते विद्युत सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। कुंभ मेले में त्रिवेणी घाट पर विद्युत सुरक्षा को लेकर गढ़वाल क्षेत्र के विद्युत सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ त्रिवेणीघाट पर व्यवस्थाओं का जायजा। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को बेकार हो चुकी तारों को बदलने और अर्थिंग का उचित इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही इस काम की रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विद्युत सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने जब त्रिवेणीघाट पर जांच की तो वहां कई स्थानों पर तारें क्षतिग्रस्त व खुलीं मिलीं, कई जगहों यह तारें जर्जर हालत में थी। डीपी सिंह ने जब लाइन के बारे में पूछा तो नगर निगम के सहायक अभियंता तरुण लखेड़ा ने बताया कि जो खुली तारें पैनल से बाहर आ रही हैं, वह यूपीसीएल की हैं। इस पर उन्होंने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को नोटिस देने की बात कही। इसके बाद वह शिव पार्वती की मूर्ति के सामने लगे फव्वारे को देखने गए। इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारियों से फव्वारे की अर्थिंग करने, पुरानी हो चुकी तारों को बदलने, शिव पार्वती की प्रतिमा के सामने लगाए गए हैलोजन लाइट की तार बदलने, चेंज रूम में भी विद्युत उपकरणों को दुरुस्त करने, आरती पंडाल में टिन के ऊपर बिछाई गई तारों को बदलने, अच्छी क्वालिटी की इंसुलेटेड तार लगाने के निर्देश दिए। निगम के अधीन आने वाले अन्य घाटों की सूचना और इस काम की रिपोर्ट एक सप्ताह में बनाकर भेजने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि घाटों की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर वह 15 दिन में कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत को भेजेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
कुंभ मेला अधिकारी को ज्ञापन भेजा
ऋषिकेश। जन सरोकार मोर्चा की ओर से कुंभ मेला अधिकारी को ज्ञापन डाक से प्रेषित किया गया। जिसमें चंद्रभागा नदी पर स्टील गार्डर का पुल बनाने, दत्तात्रेय घट, सूर्यघाट, चंद्रेश्वर घाट की मरम्मत कराने, स्टील गार्डर पुल का जीओ जारी करने, दत्तात्रेय घट, सूर्यघाट, चंद्रेश्वर घाट पर शौचालयों का निर्माण करने, आस्था पथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई है। यह पत्र मोर्चा के संयोजक राम कृपाल गौतम के हस्ताक्षरों से भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed