फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Revenue sub-inspector accused of mounting tractor trolley

राजस्व उपनिरीक्षक पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने का आरोप

Wed, 07 Apr 2021 01:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Revenue sub-inspector accused of mounting tractor trolley
डोईवाला। तहसील क्षेत्र के एक राजस्व उपनिरीक्षक को अवैध खनन सामग्री से लदी ट्रैक्टर ट्राली रोकना भारी पड़ गया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने राजस्व उपनिरीक्षक पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाने का प्रयास किया और भाग निकला।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील के राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह रावत मारखम ग्रांट भ्रमण पर गए थे। शाम 4:30 बजे के आसपास से खनन सामग्री भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखाई दी, जिसे रोक कर छानबीन करने का प्रयास किया गया तो ट्रैक्टर चालक भड़क गया। आरोप है कि ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करते हुए आरोपी फरार हो गया। राजस्व उपनिरीक्षक जयपाल सिंह रावत ने बताया कि मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed