{"_id":"56e9c1b04f1c1bec768b480b","slug":"rescue-of-foreigner","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल-बाल बचीं विदेशी पर्यटकों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल-बाल बचीं विदेशी पर्यटकों की जान
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Thu, 17 Mar 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
बचाव कार्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणझूला स्थित डीएम कार्यालय के समीप मीनी टापू पर गंगा किनारे धूप का आनंद ले रहे दो विदेशी पर्यटकों की जान बाल-बाल बच गई। अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से विदेशी पर्यटक बीच टापू में फंस गए। पर्यटकों की चीख पुकार सुन स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लक्ष्मणझूला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद विदेशी पर्यटकों को सकुशल बचाया।
विज्ञापन
थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक कोलंबिया निवासी निकोलस और कैंमी गंगा किनारे मीनी टापू में धूप का आनंद ले रहे थे। दोपहर करीब दो बजे गंगा का जलस्तर बढ़ गए। जलस्तर बढ़ने से विदेशी पर्यटक टापू में ही फंस गए। मौके पर पहुंचे थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी अमरजीत सिंह, उपनिरीक्षक विवेक राठी, कांस्टेबल हरिओम, जोत सिंह बिष्ट, कपिल, राजेंद्र उनियाल और बृजपाल ने रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद विदेशी पर्यटकों को बचाया। सकुशल जान बचाने के लिए विदेशी पर्यटकों ने पुलिस का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन