{"_id":"668b3596cb93b376c40fbe04","slug":"rave-party-in-resort-operators-sued-four-arrested-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-450753-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रिजॉर्ट में रेव पार्टी, संचालकों पर मुकदमा, चार गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रिजॉर्ट में रेव पार्टी, संचालकों पर मुकदमा, चार गिरफ्तार, एक फरार
विज्ञापन
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में मोहनचट्टी स्थित एक रिजॉर्ट में रेव पार्टी आयोजित करना संचालकों को महंगा पड़ गया। थाना पुलिस ने छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिजॉर्ट संचालकों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। 26 युवकों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। जबकि पार्टी में मिली सात युवतियों की पुलिस काउंसलिंग कर रही है।
बीते शनिवार की देर शाम को थाना लक्ष्मणझूला को सूचना मिली कि पाम व्यू रिसोर्ट, जोगियाना, मोहनचट्टी में कुछ लोग हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां रिजॉर्ट में कुछ लोग शराब पीकर तेज ध्वनि में डीजे बजाते हुए हुड़दंग कर रहे थे। साथ ही कुछ लड़कियां भी डांस कर रही थी।
पुलिस ने होटल संचालक से शराब पिलाने के संबंध में पूछताछ की। लेकिन रिजॉर्ट संचालक शराब पिलाने का लाइसेंस नहीं दिखा पाया। प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि पांच रिजॉर्ट संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। जिसमें अभय कुमार निवासी सोतीगंज, सदर मेरठ, उत्तर प्रदेश, विनीत गोयल निवासी मोतीनगर, गाजियाबाद, असलम निवासी संगरूर मोहल्ला, पटटीवाल कला, पंजाब हाल निवासी कोठापुरा, फरीदकोट, पंजाब व अमनदीप निवासी कोटकपूरा, फरीदकोट, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
जबकि अन्य संचालक विक्की जैन मौके से फरार हो गया। इसके अलावा हुड़दंग कर रहे 26 युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। सात युवतियों की काउंसलिंग की कार्रवाई की जा रही है।