फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Ramita of ABVP became president of Student Federation

एबीवीपी की रमिता बनीं छात्र महासंघ की अध्यक्ष

Fri, 13 Sep 2019 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
Ramita of ABVP became president of Student Federation
छात्र महासंघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते प्राचार्य डा. एनपी माहे - फोटो : RISHIKESH
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय छात्र एपेक्स बॉडी के पदाधिकारियों की राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश की ओर से चुनाव के बाद घोषणा की गई। इसमें अध्यक्ष पद का ताज राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल की रमिता के सिर सजा। दोपहर पांच बजे सभी विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने शपथ दिलाई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. सतीश चंद्र पंत ने बताया कि सुबह दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक पंजीकरण आरंभ हुआ। 2500 रुपये पंजीकरण शुल्क के साथ कुल 35 के ही पंजीकरण किए गए। इसके साथ ही नामांकनपत्रों की बिक्री भी हुई। नामांकनपत्रों का मूल्य 100 रुपये रखा गया था। कुल 20 ने ही अलग-अलग पदों के लिए नामांकनपत्र खरीदे, जबकि जमा सिर्फ 11 प्रत्याशियों ने ही किए। इसके बाद नामांकनपत्रों की जांच की गई, जो कि सभी वैध पाए गए।
विज्ञापन

प्रो. सतीश चंद्र पंत ने बताया कि दोपहर तीन से चार बजे तक ही मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें 35 मतदाताओं में से सिर्फ 31 ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान 88.57 प्रतिशत रहा। चार बजे के बाद मतगणना आरंभ की गई। इसमें उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के राहुल जायसवाल, महासचिव पर वंदे मातरम दल के संजीत कुमार, सचिव पद पर एबीवीपी के कृष्णा सिंह और एनएसयूआई के सूरज पंवार दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत पड़ने के कारण निर्वाचित घोषित किया गया। दोनों प्रत्याशियों को छह-छह माह का कार्यकाल आवंटित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की मुस्कान पंवार को विजयी घोषित किया गया। चुनाव में दिलचस्प बात यह है कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अभिजीत ने खुद को ही वोट नहीं डाला। वहीं सभी विजयी प्रत्याशियों को प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आबजर्वर डॉ. जीएस रजवार, डॉ. केएल बिष्ट, सहायक चुनाव अधिकारी मृत्युंजय शर्मा, डॉ. पूरन सिंह खाती, डॉ. अखिलेश कुकरेती, डॉ. दयाधर दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

किसे कितने मिले मत
अध्यक्ष पद
प्रत्याशी वोट महाविद्यालय का नाम ग्रुप
रमिता 16 राजकीय महाविद्यालय थत्यूड टिहरी एबीवीपी
सुधीश 15 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी
अभिजीत 00 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ
उपाध्यक्ष
राहुल जायसवाल 16 राजकीय महाविद्यालय के नरेंद्रनगर एबीवीपी
लवकुश श्रीअंश भट्ट 14 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्तमुनि
महासचिव
संजीत कुमार 18 राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश वंदे मातरम
चंद्रमोहन सिंह 12 राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग
सचिव
कृष्णा सिंह 15 राजकीय महाविद्यालय तिलवाड़ी एबीवीपी
सूरज पंवार 15 राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ एनएसयूआई
कोषाध्यक्ष
मुस्कान पंवार 16 राजकीय महाविद्यालय लक्सर एनएसयूआई
मोहम्मद फरहान 14 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी
अध्यक्ष प्रत्याशी ने खुद ही को नहीं डाला मत
ऋषिकेश। अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ के यूआर अभिजीत प्रकाश ने नामांकनपत्र खरीदा और उसे जमा भी कराया। दिलचस्प बात यह है कि अभिजीत प्रकाश ने अपने मत का भी प्रयोग किया। मगर, स्वयं को मत न डालकर अन्य प्रत्याशी को मत डाला। हालांकि यह कहना मुश्किल होगा कि उन्होंने अपना मत अध्यक्ष पद के किस प्रत्याशी को डाला है। इस बारे में उनसे बात करने की कोशिश की गई। मगर, संपर्क न हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव पद पर हुआ टॉस
ऋषिकेश। सचिव पद की मतगणना के बाद दोनों प्रत्याशियों कृष्ण सिंह और सूरज पंवार को कुल 15-15 मत प्राप्त हुए। इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. सतीश चंद्र पंत ने दोनों को ही निर्वाचित घोषित किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए टॉस के जरिये दोनों के कार्यकाल का फैसला किया जाएगा। इस पर प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने सिक्का उछाला। इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पहले छह माह कृष्णा सिंह सचिव पद संभालेंगे, जबकि बाकी के छह माह सूरज पंवार इस पद को संभालेंगे।
कार्यकारिणी सदस्य के पद पर किसी ने नहीं किया नामांकन
ऋषिकेेश। छात्र एपेक्स बॉडी के पदाधिकारियों में छह पद कार्यकारिणी सदस्यों के लिए रखे गए थे, लेकिन राजकीय महाविद्यालय में हुए मतदान में इन पदों के लिए किसी भी यूआर ने नामांकनपत्र नहीं खरीदे। प्रो. सतीश चंद्र पंत ने बताया कि कार्यकारिणी की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी।
मतदान कक्ष में जाने को लेकर हुई बहस
ऋषिकेेश। मतदान के लिए राजकीय महाविद्यालय में जिस समय पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। उस दौरान कुछ छात्रनेता आ धमके। वह अपने छात्रसंघ महासचिव दीपक भारद्वाज को मतदान की प्रक्रिया का हिस्सा बनाने की जिद करने लगे। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाया कि मतदान कक्ष में सिर्फ मतदाता ही जा सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जब छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग पयाल भीतर जा सकता है तो महासचिव दीपक भारद्वाज क्यों नहीं।

वंदे मातरम ग्रुप ने मनाई खुशी
ऋषिकेश। वंदे मातरम ग्रुप ने छात्र महासंघ में महासचिव पद पर संजीत कुमार की छह मतों से जीत होने पर खुशी का इजहार किया है। ग्रुप के जितेंद्र पाल पाठी ने कहा कि वंदे मातरम ग्रुप ने महासंघ के चुनाव में अपना प्रत्याशी संजीत कुमार को बनाया था। उनकी विजय के साथ ग्रुप ने अपना पहला महासचिव पद जीत लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed