{"_id":"6aad405b3cebee283d07f077","slug":"ram-jhula-repair-work-slow-deadline-extended-again-rishikesh-news-c-38-1-rks1008-146568-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: रामझूला का मरम्मत कार्य धीमा, फिर बढ़ाई समयावधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: रामझूला का मरम्मत कार्य धीमा, फिर बढ़ाई समयावधि
Fri, 18 Sep 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
- पीडब्ल्यूडी का दावा है 60 प्रतिशत काम हुआ पूरा
ढालवाला। प्रसिद्ध रामझूला पुल के मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य की धीमी गति पर स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं पीडब्ल्यूडी का दावा है कि पुल का करीब 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। हालांकि धरातल पर निर्माण कार्य अपेक्षाकृत धीमा नजर आ रहा है। पुल की मरम्मत पूरी करने की समय सीमा पहले दिसंबर 2026 निर्धारित की गई थी लेकिन काम की धीमी गति के चलते अब इसे बढ़ाकर फरवरी 2027 कर दिया गया है। निर्माण में हो रही देरी से व्यापारियों के साथ ही पर्यटकों को भी लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही है। पुल के बंद रहने से आवागमन और स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लोग जल्द काम पूरा होने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
परिचर्चा
- इस बार दीपावाली पर भी भारी मंदी की मार झेलनी पड़ेगी। दीपावाली पर बाजारों में पर्यटकों और स्थानीय खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ती थी लेकिन पुल बंद होने से पर्यटकों का आवागमन रुक गया है जिससे दुकानें सूनी पड़ी हैं और लागत निकलना भी मुश्किल हो गया है। -सोनू शर्मा,व्यापारी
- प्रशासन को निर्माण कार्य की गति तेज करनी चाहिए। कार्यपूर्ण करने की समयावधि को बार-बार आगे बढ़ाने से व्यापारियों का आर्थिक नुकसान बढ़ रहा है और इस त्योहारी सीजन में मंदी के कारण कारोबार चौपट हो गया है। -विजय शर्मा,व्यापारी
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- पुल का मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। कार्य पूर्ण करने की समयावधि फरवरी 2027 रखी गई है लेकिन हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि कार्य को 2026 तक ही पूरा कर लिया जाए। -प्रवीण कर्णवाल, अधिशासी अभियंता,लानिवि मुनिकीरेती।