{"_id":"5f19e6048ebc3e63c76c683c","slug":"rail-project-will-make-pilgrimage-and-tourism-wings-cm-rishikesh-news-drn3509445162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल परियोजना से प्रदेश के तीर्थाटन और पर्यटन को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल परियोजना से प्रदेश के तीर्थाटन और पर्यटन को लगेंगे पंख
विज्ञापन
योगनगरी रेलवे स्टेशन पर पौधा रोपते सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत बने योग नगरी रेलवे स्टेशन का बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने रेल विकास निगम लि. के अधिकारियों से रेलवे स्टेशन में अवस्थापना सुविधाओं की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में डोईवाला-उत्तरकाशी रेल लाइन पर भी काम शुरू किया जाएगा। इससे गंगोत्री-यमुनोत्री भी रेल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को चारों धामों में जाने के लिए रेल यातायात की सुविधा मिलने से में तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि योग नगरी रेलवे स्टेशन को आधुनिकता के साथ पर्यावरणीय अनुकूलन का विशेष ध्यान रखा गया है। बुजुर्गों व दिव्यागों के हिसाब से अलग से यूटिलिटी की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं। कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने से बदरीनाथ-केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को भी काफी सुविधा होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अवस्थापना विकास के क्षेत्र में उत्तराखंड को कई सौगातें दी हैं। ऑलवेदर रोड, हवाई कनेक्टिविटी एवं रेल लाइनों के निर्माण से उत्तराखंड में आवागमन की सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, मेयर अनीता मंमगाई, अपर सचिव पेयजल उदयराज एवं रेल विकास निगम लि. के अधिकारी उपस्थित थे।
चंद्रेश्वर नगर एसटीपी प्लांट का भी किया दौरा
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद चंद्रेश्वरनगर में बन रहे 7.5 एमएलडी के मल्टीपर्पज सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। यह एसटीपी नमामि गंगे योजना के तहत उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा बनाया गया है। 12 करोड़ रुपये की लागत के इस एसटीपी से चंद्रेश्वर नाला, ढ़ालवाला नाला एवं श्मशान घाट नाला को टेप करने के बाद शोधन किया जा रहा है।
विज्ञापन
एसटीपी से शोधित जल का सिंचाई के लिए करेंगे उपयोग
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि गंगा कि निर्मलता एवं अविरलता बनाए रखने के लिए नमामि गंगे के तहत प्रदेश में विभिन्न जगहों पर एसटीपी बनाए जा रहे हैं। गंगा की निर्मलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से नमामि गंगे के तहत देशभर में अनेक कार्य हो रहे हैं। एसटीपी से शोधित जल का सिंचाई के लिए भी उपयोग किया जाएगा।
प्रधानमंत्री करेंगे रेलवे स्टेशन का लोकार्पण
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत बने योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का लोकापर्ण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को इसके लिए निमंत्रण भेजा है। इसके अलावा चंद्रभागा एसटीपी प्लांट और टिहरी गढ़वाल स्थित डोबारा चांटी पुल का लोकार्पण भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराए जाने का निमंत्रण भेजा गया है। तीनों परियोजनाएं बनकर तैयार हैं। पीएमओ से संस्तुति मिलते ही इनकी तिथि निर्धारित की जाएगी। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रधानमंत्री इन तीनों परियोजनाओं की वर्चुअल लोकार्पण भी कर सकते हैं।
गुप्त रखा गया था मुख्यमंत्री का दौरा
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री के ऋषिकेश पहुंचकर रेलवे स्टेशन और एसटीपी प्लांट के निरीक्षण की बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे तक किसी को खबर नहीं थी। कहा जा रहा है कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी एक घंटा पहले ही मुख्यमंत्री के दौरे की खबर दी गई। यहां तक की मीडिया को भी सीएम के दौरे की जानकारी नहीं दी गई थी। केवल स्थानीय विधायक और विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मेयर अनिता ममगाईं को मुख्यमंत्री के आने की सूचना दी गई थी। सूत्रों के अनुसार, कोरोना के संक्रमण को देखते हुए ज्यादा भीड़ न जुटे इसलिए दोनों जनप्रतिनिधियों से भी दौरे को गुप्त रखने के लिए कहा गया था। हालांकि दो दिन पहले जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्वीटर हेंडल से नवनिर्मित रेलवे स्टेशन की फोटो शेयर की थी, तभी माना जा रहा था कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री रेलवे स्टेशन के स्थलीय निरीक्षण के लिए आ सकते हैं।

योगनगरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH