{"_id":"606f50428ebc3e59067dc044","slug":"questions-raised-on-the-quality-of-the-security-wall-rishikesh-news-drn376007858","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल विद्युत निगम की कार्यप्रणाली पर गंगाभोगपुर के ग्रामीणों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल विद्युत निगम की कार्यप्रणाली पर गंगाभोगपुर के ग्रामीणों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। बैराज-चीला मार्ग पर शक्तिनगर में जल विद्युत निगम के निर्माण कार्य पर यमकेश्वर ब्लॉक के प्रधान संगठन ने सवाल खड़े किए हैं। सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता पर प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने संबंधित विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। 15 दिन के भीतर गुणवत्ता में सुधार न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से इसकी शिकायत करने की चेतावनी दी है।
गंगाभोगपुर मल्ला के उपप्रधान अनिल नेगी ने बताया कि बीते तीन सप्ताह से जल विद्युत निगम की ओर से शक्तिनगर में करोड़ों की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य चल रहा है। संबंधित विभाग घटिया गुणवत्ता का निर्माण कार्य कर सरकारी धन की बंदरबांट करने में जुटा हुआ है। इसका खामियाजा स्थानीय ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर सत्या असवाल, धनंजय कपरुवाण, नीरज, मीनाक्षी देवी, अनुराग अमोली और बचन बिष्ट आदि शामिल थे।
कोट
शक्तिनगर में निर्माण स्थल पर यमकेश्वर प्रधान संगठन के कुछ प्रतिनिधि आए थे। निर्माण कार्य को लेकर उन्होंने सवाल उठाए थे, लेकिन उनके सभी सवालों का संतुष्टिपूर्वक जवाब दिया जा चुका है। अब उन लोगों को निर्माण कार्य को लेकर कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
-ललित टम्टा, ईई जल विद्युत निगम बैराज, ऋषिकेश