फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Protest, women protesting against encroachment

अतिक्रमण कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाएं, प्रदर्शन

Sat, 15 Feb 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Protest, women protesting against encroachment
नगर आयुक्त के दफ्तर के बाहर धरना देती सपेरा बस्ती की महिलाएं। - फोटो : RISHIKESH
सर्वहारा नगर सपेरा बस्ती में हुई अतिक्रमण की कार्रवाई पर महिलाओं ने नगर निगम पर पक्षपात का आरोप लगाया है। अतिक्रमण कार्रवाई से नाराज महिलाओं ने नगर आयुक्त कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर विरोध जताया। नगर आयुक्त से वार्ता करने के बाद महिलाओं ने धरना समाप्त किया। इस पर नगर आयुक्त ने महिलाओं से बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में हुई शिकायत का संज्ञान लेकर नगर निगम की टीम ने नगर आयुक्त के निर्देश पर सर्वहारा नगर सपेरा बस्ती में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था। नगर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वींरियाल ने बताया कि सड़क 12 फीट है। मगर, कुछ लोगों ने इस पर पांच फीट तक अवैध टीन शेड डालकर निर्माण कर रखा है। इस संबंध में दस दिन पूर्व नोटिस देकर सामान हटाने को कहा गया था। बृहस्पतिवार को निगम की टीम यहां पहुंची और दो अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस पर शुक्रवार को सपेरा बस्ती की महिलाएं नगर निगम पहुंची और निगम के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई पर पक्षपात का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उक्त सड़क पर अन्य लोगों ने भी अतिक्रमण किया हुआ है। इसके बावजूद कार्रवाई सिर्फ गरीबों के घरों पर हो रही है। इस अवसर पर पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, मनीष शर्मा मौजूद रहे। धरने पर बैठने वालों में विनिता, नीलम, शबनम, रानी, रेशमी देवी, कमलेश, मैदी, निर्मला, सीमा, आरजू, आकाशी, हिमानी, गुनगुन, अनिकेत, शुभम, रोहित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed