{"_id":"696554b8c78a7b04b707989c","slug":"priya-naina-and-pranav-were-honored-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-877669-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: प्रिया, नैना और प्रणव हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: प्रिया, नैना और प्रणव हुए सम्मानित
Tue, 13 Jan 2026 01:38 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अंतर्गत शीशमझाड़ी के एक आश्रम में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर श्री हंसी पूरन फाउंडेशन ट्रस्ट एवं लाइफ लाइन फाउंडेशन की ओर से बौद्धिक संगोष्ठी एवं युवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में देश विदेश में परचम लहराने वाले प्रिया धाकड़, नैना अधिकारी और प्रणव चौधरी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा नगर क्षेत्र के करीब 25 विद्यालयों के पांच-पांच मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
राज्य मंत्री गिरीश डोभाल, जगद्गुरु द्वाराचार्य स्वामी दयाराम दास योगानंदाचार्य महाराज, नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊनी लोकनृत्य और लोकगीतों पर नृत्य किया।
नीलम बिजल्वाण ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिला है। ऐसे ही छोटे मंचों के माध्यम से उन्हें बड़े मंच पर जाने का मौका मिलता है। इस मौके पर रामकृष्ण पोखरियाल, रीना उनियाल, रामाबल्लभ भट्ट, केएस राणा, नवीन चंद्र, गिरीश चंद्रा, पूजा, कृष्णगोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।