फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Complaint filed with DM alleging misappropriation of Gram Panchayat land

Rishikesh News: ग्राम पंचायत की भूमि खुर्द-बुर्द करने का आरोप, डीएम से शिकायत

Mon, 31 Aug 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 31 Aug 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Complaint filed with DM alleging misappropriation of Gram Panchayat land
जौलीग्रांट। न्याय पंचायत क्षेत्र के कोटिमयचक में ग्राम पंचायत की भूमि को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासी अनिल कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। मामले में हाईकोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है जो अभी विचाराधीन है।
विज्ञापन

अनिल कुमार के अनुसार भूमि अभिलेखों में जमीन ग्राम समाज के नाम दर्ज है। ग्राम समाज के अनुरोध पर 28 अक्टूबर 2021 को संबंधित लेखपाल और कानूनगो ने कब्जा दिलाकर भूमि पर तार-बाड़ कराई थी। आरोप है कि 8 नवंबर 2021 को वन विभाग ने बिना कानूनी आधार और दस्तावेजों के तार-बाड़ तोड़कर भूमि पर कब्जा कर बोर्ड लगा दिया। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना डोईवाला एसडीएम को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। अनिल कुमार का आरोप है कि मामला हाईकोर्ट में लंबित होने के बावजूद कुछ लोगों ने अधिकारियों की मिलीभगत से भूमि को खुर्द-बुर्द कर दिया। उन्होंने डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग की है। ग्राम प्रधान शिवानी, कोटी मयचक ने कहा कि संबंधित भूमि मामले में एसडीएम से मुलाकात की जाएगी। पहले अभिलेखों में जमीन की वर्तमान स्थिति देखी जाएगी और जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed