फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Preparation for natural beautification of Lachhiwala Nature Park

लच्छीवाला नेचर पार्क को प्राकृतिक रूप से संवारने की तैयारी

Mon, 19 Oct 2020 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Preparation for natural beautification of Lachhiwala Nature Park
लच्छीवाला नेचर पार्क के कायाकल्प को लेकर शुरु की जा रही है तैयारियां - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। यदि सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से हुआ तो लच्छीवाला नेचर पार्क का वन विभाग पूरी तरह से कायाकल्प करने जा रहा है। वन विभाग ने पार्क को विकसित करने के लिए डीपीआर बनाकर शासन को भेजी है। योजना को मूर्त रूप देने के लिए पार्क में प्राथमिक स्तर पर काम भी शुरू कराया जाने लगा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की डोईवाला विधानसभा को आदर्श रूप देने के लिए कवायद को अंजाम देने के तहत अब डोईवाला के लच्छीवाला नेचर पार्क को पर्यटन की दृष्टि से बड़े पैमाने पर प्राकृतिक रूप से संवारने की योजना पर काम हो रहा है। राजधानी के लोकप्रिय पर्यटक स्थल के रूप में पहचान रखने वाले लच्छीवाला नेचर पार्क पर्यटन के नक्शे में एक स्थान दिलाने के लिए इसका कायाकल्प होने जा रहा है। मुख्यमंत्री की विधानसभा में आने वाले इस पर्यटक स्थल को बेहद खूबसूरत रूप देने के लिए महकमा पुरजोर तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

क्या है योजना.........
ऋषिकेश। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की मंशा के अनुरूप लच्छीवाला नेचर पार्क को प्राकृतिक तरीके से ही सौंदर्यीकरण किया जाएगा। आधुनिक म्यूजिकल फाउंटेन, लैंड स्कैपिंग, फव्वारों को नेचर पार्क के अनुरूप प्राकृतिक रूप देकर तैयार किया जाएगा। चारों ओर चैन लिंक फेंसिंग लगाई जाएगी। पर्यटकों के लिए खाने पीने की आधुनिक कैंटीन स्थापित की जाएगी। पर्यटकों को लुभाने के लिए घास के सुंदर लॉन और सजावटी फूलों की फुलवारियां, बच्चों के लिए खास चिल्ड्रन पार्क, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए भी योजना में बहुत कुछ रखा गया है। इसके तहत नेचर पार्क के हर्बल गार्डन, तितली पार्क और तुलसी वाटिका को सुव्यवस्थित बनाकर रखा जाएगा। जिससे इनको सीखने का अवसर मिल सके। पार्क में ऑडिटोरियम और अत्याधुनिक शौचालय की भी व्यवस्थाएं रखी गई। योजना को मूर्त रूप देने और धरातलीय व्यवस्थाओं को देखने के लिए प्रमुख सचिव वन आनंदवर्धन नेचर पार्क का दौरान भी चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिवर्ष तीन लाख तक पहुंचता पर्यटकों का आंकड़ा
ऋषिकेश। लच्छीवाला नेचर पार्क में सलाना पहुंचने वाले पयर्टकों का औसत करीब तीन लाख है। नेचर पार्क मुख्य रूप से दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और देहरादून हरिद्वार, रुड़की आदि के पर्यटकों का पंसदीदा स्थान है। सीजन में प्रति दिन दस हजार तक पर्यटकों की भी आमद होती है। पर्यटकों की संख्या को देखते हुए इसके कायाकल्प की योजना है।

कोट-
लच्छीवाला नेचर पार्क को प्राकृतिक रूप से संवारने के लिए वन विभाग ने योजना बनाई है। जिसकी डीपीआर शासन को भेज दी गई है। नेचर पार्क का प्राकृतिक रूप से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। योजना के अनुरूप नेचर पार्क का कायाकल्प हो जाएगा।
घनानंद उनियाल, वन क्षेत्राधिकारी, लच्छीवाला रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed